दवा के बावजूद Blood Sugar रहता है हाई? ये 2 गलतियां तुरंत सुधारें

क्या रेगुलर दवा लेने और सही डाइट फॉलो करने के बावजूद आप अपना ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं? कई लोगों को लगता है कि वे सब कुछ सही कर रहे हैं, फिर भी रिपोर्ट में सुधार नहीं दिखता। यहां समझना जरूरी है कि सिर्फ दवा और खानपान ही नहीं, बल्कि कुछ छुपी हुई आदतें और लाइफस्टाइल फैक्टर्स भी ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं।
जी हां, अगर आपका ब्लड शुगर बार-बार ज्यादा आ रहा है, तो इसका मतलब है कि कहीं न कहीं आपकी डेली रूटीन या आदतों में ऐसी गलतियां हो रही हैं, जो दवा के असर को भी कम कर रही हैं। इसलिए जरूरी है कि आप सिर्फ इलाज पर ही निर्भर न रहें, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल की छोटी-छोटी गलतियों को पहचानें और सुधारें, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल होने से रोक रही हैं। आइए ऐसी 2 आम गलतियों के बारे में जानें, जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज करते हैं। इनके बारे में हमें मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह बता रही हैं।

ठीक से नींद न लेना
देर रात तक जागना या नींद पूरी न होना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) बढ़ जाता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर करता है। कोर्टिसोल बढ़ने से इंसुलिन रेजिस्टेंस भी बढ़ता है, यानी शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। इसी वजह से ब्लड शुगर लेवल लगातार हाई बना रहता है।
इसके अलावा, नींद की कमी से भूख बढ़ाने वाले हार्मोन घ्रेलिन एक्टिव हो जाते हैं, जिससे मीठा और जंक फूड खाने की क्रेविंग बढ़ती है। इससे वजन भी बढ़ सकता है और डायबिटीज कंट्रोल करना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। इसलिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेना बेहद जरूरी है।

सूजन और खराब डाइजेशन
अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ ज्यादा कार्ब्स खाने से ही शुगर बढ़ती है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। जब शरीर में सूजन ज्यादा होती है या डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर होता है, तब शरीर पोषक तत्वों को सही तरह से अवशोषित नहीं कर पाता। इसका असर इंसुलिन के काम करने की क्षमता पर पड़ता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है।
खराब डाइजेशन से गैस, ब्लोटिंग, एसिडिटी जैसी समस्याएं भी बढ़ती हैं, जो मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती हैं। इसके अलावा, गट हेल्थ खराब होने से हार्मोनल बैलेंस भी बिगड़ सकता है, जिससे शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए डाइट में फाइबर, प्रोबायोटिक्स और हल्का, आसानी से पचने वाला भोजन शामिल करना जरूरी है, ताकि गट हेल्थ बेहतर और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे।
यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर को मैनेज करने के लिए ये देसी नुस्खा आजमाएं, कुछ ही दिनों में दिखता है असर
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के उपाय
अगर आप सच में ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आपको डाइट पर फोकस करने के साथ-साथ इन चीजों पर भी ध्यान देना होगा-
- पर्याप्त और अच्छी नींद लेना
- स्ट्रेस कम करना
- डाइजेशन और गट हेल्थ सुधारना
- शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करना
अगर आप इन सभी चीजों पर काम करते हैं, तभी ब्लड शुगर सही तरीके से कंट्रोल में आता है और लंबे समय तक बेहतर रहता है।
यह भी पढ़ें- डायबिटीज के कारण कब्ज ने ले रखी हैं जान तो ये 5 फाइबर फूड करेंगे कमाल
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।