Lockdown Tips: शिल्पा शेट्टी के इन 3 योगासन से पीठ और मसल्स दर्द से मिलेगा छुटकारा

महिलाएं पहले खुद को फिट रखने के लिए जिम और वॉकिंग आदि एक्टिविटी करती थीं लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण लॉकडाउन से पिछले 4 चार महीनों से सभी अपने घरों में हैं। घर में रहने के कारण वर्कआउट करना संभव नहीं है। कुछ महिलाएं तो ऐसी भी हैं जो घर से वर्कफ्रॉम होम कर रही हैं जिसमें उनको ज्यादातर समय एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। बिना किसी एक्टिविटी के कारण कुछ महिलाओं में पीठ और मसल्स में दर्द की शिकायत होने लगी है। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं जो लंबे समय तक लॉकडाउन में रहने के कारण किसी भी तरह की एक्टिविटी नहीं कर पाने के कारण मसल्स, घुटनों, जोड़ों आदि में दर्द से बेहाल हैं तो परेशान न हो क्योंकि बॉलीवुड की फेवरेट एक्ट्रेसेस में से एक और फिटनेस फ्रीक शिल्पा शेट्टी आपको कुछ योगासन के बारे में बता रही हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल करके आप इस समस्या से आसानी से बच सकती हैं।
45 साल की शिल्पा शेट्टी एक फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस हैं और खुद को फिट रखने के लिए वह बहुत मेहनत करती हैं। इस उम्र में भी उनकी फिटनेस और चेहरे के ग्लो को देखकर कोई उनकी असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। उनके रूटीन में योग और एक्सरसाइज के अलावा अच्छी डाइट भी शामिल है। वह खुद को फिट रखने के साथ-साथ फैन्स को फिट रहने के लिए इंस्पायर करती हैं और इसके लिए वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से हर सोमवार को मंडे मोटिवेशन के नाम से एक वीडियो शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने उन महिलाओं के लिए कुछ आसान योगासन बताए हैं जिन्हें घर बैठे-बैठे मसल्स और पीठ में दर्द सताने लगा है।
इसे जरूर पढ़ें: शिल्पा शेट्टी इस वजह से परिवार संग करती हैं वर्कआउट, वीडियो से जानें
View this post on Instagram
जी हां शिल्पा ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह व्याघ्रासन, मार्जारीआसन और उत्थान व्याघ्रासन आदि करती हुई नजर आ रही हैं। ये कुछ ऐसे योगासन हैं जो शरीर को फ्लेक्सिबल बनाने में मदद करते हैं। शिल्पा ने इस वीडिया को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ''महामारी के प्रकोप से पहले हम जिस एक्टिविटी और एक्सरसाइज करने के आदी थे, उस मूवमेंट के बिना हमारे शरीर को जंग लग रहा है। हम में से अधिकांश के लिए डेली ट्रेवल करना बहुत कम हो गया है जिसके कारण फिजिकल एक्टिविटीज बहुत कम हो रही हैं। मेरे लिए अपनी 5 महीने की बच्ची को उठाना, मेरी पीठ के निचले हिस्से को प्रभावित कर रहा है। इसलिए मैं योगासन जैसे व्याघ्रासन, मार्जरासन और उत्थान व्याघ्रासन कर रही हूं। यह कॉम्बिनेशन मेरे शरीर को जरूरी स्ट्रेच और फ्लेक्स देता है, मेरी पीठ को मजबूत बनाता है और पेट की मसल्स को फैलाता है। यह हिप्स की गतिशीलता में सुधार करता है, पीठ के निचले हिस्से मे कठोरता से राहत देता है और शरीर के बैलेस में सुधार करता है। मेरे दिन की शुरुआत करने का एक शानदार तरीका। आपकी शुरुआत कैसे हुई, मुझे कमेंट्स में बताएं?''
आइए इन योगासनों के करने के तरीके के बारे में जान लें। आप चाहे तो इंस्टाग्राम पर शिल्पा शेट्टी द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर भी इन योगासनों को आसानी से घर में कर सकती हैं।
व्याघ्रासन

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में आ जाएं।
- अब अपने दोनों घुटनों के बल खड़ी हो जाएं।
- अपने दोनों हाथों को आगे की ओर करें।
- अब अपने दाएं पैर को पीछे की ओर उठाकर, सिर की तरफ लाएं। इस दौरान सांस अंदर की ओर लें।
- अब अपने पैर को नीचे ले आएं और सिर को आगे की तरफ झुकाएं।
- अब वापिस सिर ऊपर की ओर उठाएं और पांव पीछे की तरफ ले जाएं।
- इस बार इस प्रकिया को बाएं पैर को ऊपर की तरफ ले जाते हुए दोहराएं।
- हर पैर से कम से कम 5 बार इसे करें।
मार्जारीआसन

- इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों और घुटनों पर आएं।
- कलाइयां, कंधेे और घुटने हिप्स के नीचे होने चाहिए।
- फिर सांस लेते समय कमर को ऊपर उठाएं, सीने को आगे ले जाएं और नाभि को फर्श पर आने दें।
- अब सांस छोड़ते समय अपनी रीढ़ को बाहर घुमाएं और टेलबोन को सिकोड़ें।
- अपने सिर को फर्श की ओर लाएं और ठोढ़ी को चेस्ट की ओर।
- सांस के साथ अपनी गति का तालमेल बिठाएं और ऐसा कम से कम 5 से 10 बार करें।
इसे जरूर पढ़ें: शिल्पा शेट्टी ने कमर दर्द दूर करने का आसान तरीका बताया, आप भी करें ये योग
उत्थान व्याघ्रासन

- इस आसन को करने के लिए सबसे पहले व्रजासन में आ जाएं।
- अब अपने दोनों घुटनों के बल खड़ी हो जाएं।
- अपने दोनों हाथों को आगे की ओर करें।
- अब अपने दाएं पैर को पीछे की ओर और बाएं हाथ को आगे की ओर उठाएं।
- फिर अपने बाएं हाथ को मोड़ते हुए अपने दाएं पैर को पकड़ लें।
- कुछ देर इस पोजिशन में ही रहें।
- फिर वापिस पुरानी पोजिशन में आ जाएं।
- दूसरी तरफ से भी ऐसा ही करें।
- हर पैर से कम से कम 5 बार इसे करें।
आप भी शिल्पा शेट्टी की तरह इन योगासनों को करके अपनी मसल्स और पीठ दर्द से राहत पा सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।