रात को 2 बजे तक दिमाग में चलते रहते हैं हजारों विचार? सोने से पहले करें यह मुद्रा, मिलेगा सुकून

रात के 2 बजे हैं, आप थकी हुई हैं, लेकिन दिमाग रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शरीर आराम चाहता है, लेकिन मन में विचारों की दौड़ जारी रहती है। बार-बार एक ही बात सोचना, भविष्य की चिंता करना या बीती बातों का दोहराना कई महिलाओं को बहुत परेशान करता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि योग आपकी मदद कर सकता है। इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर हम आपको एक ऐसी ही मुद्रा के बारे में बता रहे हैं जो ओवरथिकिंग या बेचैनी को दूर करके मन को शांत रखती है। जी हां, हम कश्यम मुद्रा के बारे में बात कर रहे हैं।
योग एक्सपर्ट जूही कपूर का कहना है कि योग परंपरा में कश्यप मुद्रा को मन को शांत करने वाली मुद्राओं में से एक माना जाता है। यह बिखरी हुई मानसिक एनर्जी को एक जगह केंद्रित करने और मन को स्थिर रखने में मदद करती है। अगर सोने से पहले आपका दिमाग ज्यादा एक्टिव रहता है, तो यह मुद्रा आपकी नाइट रूटीन का हिस्सा बन सकती है।

कश्यप मुद्रा कैसे करें?
- इसे करने के लिए मैट पर पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।
- दोनों हाथों की रिंग और लिटिल फिंगर के सिरों को अंगूठे के सिरे से मिलाएं।
- इंडेक्स और मिडिल फिंगर को सीधा रखें।
- आंखें बंद करें और शरीर को ढीला छोड़ दें।
- इसे ब्रीदिंग टेक्निक के साथ करें।
- 4 काउंट तक सांस अंदर लें और 4 काउंट तक सांस रोकें।
- फिर 6 काउंट तक सांस धीरे-धीरे बाहर छोड़ें।
- इस प्रोसेस को लगभग 5 मिनट तक दोहराएं।
कश्यप मुद्रा के फायदे
योग और आयुर्वेद के अनुसार, लगातार ओवरथिंकिंग और बेचैनी को शरीर में बढ़ी हुई वात ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। कश्यप मुद्रा और सही ब्रीदिंग से मन को वर्तमान में फोकस करने, मानसिक बेचैनी को कम करने और रिलैक्स महसूस कराने में मदद कर सकती है।
इसके अलावा, यह मुपेट की समस्याओं जैसे गैस, अपच और पेट दर्द से राहत दिलाकर डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत करती है। यह हार्मोन को बैलेंस करती है, जिससे हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्याओं जैसे अनियमित पीरियड्स या वजन बढ़ना को कंट्रोल कर सकती है।

हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि ओवरथिंकिंग, चिंता या अनिद्रा जैसी समस्याओं का इलाज सिर्फ मुद्रा से नहीं किया जा सकता है। यदि ये समस्याएं लंबे समय तक बनी रहती हैं या आपको रोजमर्रा के काम करने में भी परेशानी हो रही हैं, तो किसी मनोचिकित्सक या डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें- हार्मोनल असंतुलन से चेहरे पर आ रहे हैं बाल और दिमाग में आते हैं बुरे विचार, इस 1 मुद्रा को रोज 10 मिनट करें
यह भी पढ़ें- बिना हाइलाइटर के चमकेगा चेहरा, रोज सिर्फ 10 मिनट करें ये 3 चमत्कारी मुद्राएं
कश्यप मुद्रा और ब्रीदिंग तकनीक से कुछ महिलाओं को शांत और रिलैक्स महसूस होता है, लेकिन इसका असर सभी पर एक जैसा दिखाई नहीं देता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।