इस महिला की सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकती हैं आप, जानें इनके यंग रहने का सीक्रेट

इस महिला ने 30 साल पहले चीनी खाना छोड़ दिया था। आज इनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है, मेरे साथ आप भी जानिए कैसे। 
Updated:- 2018-03-07, 15:41 IST
Carolyn Hartz fitness m

अगर आप एक्सरसाइज व डाइटिंग कर-कर के थक गई हैं लेकिन आपका वेट टस से मस नहीं हो रहा है... तो ये आर्टिकल केवल आपके लिए है। वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारक मीठा होता है। मीठा हर किसी को पसंद है और यही पसंद वजन के बढ़ने का कारण भी होता है। दरअसल चीनी या मीठा खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है लेकिन जब इस एनर्जी इस्तेमाल बॉडी नहीं कर पाती है तो यह बॉडी में फैट के रूप में इकट्ठा होने लगता है जो बाद में मोटापे का रुप ले लेता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस महिला ने 30 साल पहले चीनी खाना छोड़ दिया और आज इनको देखकर इनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकती है। Carolyn Hartz ने लगभग 30 साल से चीनी को हाथ तक नहीं लगाया है। आज Carolyn 70 साल की हैं लेकिन उनको देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो इतनी उम्रदराज हैं। उनकी बॉडी ऐसी है, जैसी बॉडी पाने की हसरत उनसे आधी उम्र की लड़कियों की होती है।

Carolyn Hartz fitness in


Read more: जहां चाह वहां राह: 17 साल के बाद फैट से फिट बनी यह महिला

खूब खाती थी चीनी

Carolyn को चीनी बहुत पसंद है और वो 30 साल पहले खूब चीनी खाती थीं। या यूं कह लें कि उन्हें इसकी आदत थी। इसलिए चीनी छोड़ने का फ़ैसला उनके लिए काफी मुश्किल था। लेकिन Carolyn ने धीरज से काम लिया और अपनी willpower पर कंट्रोल किया। उसी का नतीजा है कि आज उनकी फ़िटनेस के सब कायल हैं।

चीनी छोड़ना ही काफी नहीं

वैसे फिट बॉडी पाने के लिए चीनी छोड़ना अहम कारक है लेकिन केवल ये ही काफी नहीं है। इसके साथ बहुत सारी छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि चीनी छोड़ने का मतलब है कि आपने अपने प्लेट में से एनर्जी के एक बहुत जरूरी स्रोत को निकाल दिया। ऐसे में आपको एनर्जी के अन्य स्रोत के बारे में जानकारी होनी चाहिए। Carolyn ने इन्हीं छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखा। चीनी छोड़ने के बाद Carolyn नाश्ते में ज़्यादा से ज़्यादा प्रोटीन लेती हैं। चीनी की जगह वो स्वीटनर Xylitol का इस्तेमाल करती हैं।

Carolyn Hartz fitness in

पसंद का खाना-पीना छोड़ना जरूरी नहीं

Carolyn कहती हैं, 'फ़िट रहने के लिए अपनी पसंद का खाना-पीना छोड़ना जरूरी नहीं। आपको केवल अपने वजन और खानपान के बारे में सचेत होने की जरूरत है।' खानपान के अलावा फ़िट रहने के लिए नींद का भी ध्यान रखना ज़रूरी है। Carolyn रोज कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लेती हैं। Carolyn खुद एक स्वीटनर कंपनी की founder है और वे मीठे व स्वीटनर में अंतर समझती हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली Carolyn कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलती हैं। 30 साल की उम्र में कैरोलिन की नाक पर से कैंसर को हटाया गया था। तब से वो धूप के बुरे प्रभाव को समझती हैं और हमेशा उससे बचने की कोशिश करती रहती हैं।
उनका मनाना हैं कि सबसे महत्‍वपूर्ण बात यह है कि आप खुद को आधा गिलास भरा हुआ देखने के लिए प्रशिक्षित करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।