Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

International Yoga Day 2026: मां बनने की राह में यह 1 योगासन कर सकता है मदद, रोजाना 10 मिनट करें

राजकपोतासन या पिजियन पोज (Piegon Pose) आपके लिए कंसीव करना आसान बना सकता है। जो भी महिलाएं मां बनने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें इस 1 आसन को रोजाना 10 मिनट जरूर करना चाहिए।
Updated:- 2026-06-18, 17:34 IST
image

मां बनना किसी भी महिला की जिंदगी का एक खूबसरत पड़ाव हो सकता है। कंसीव करने की प्लानिंग करने से पहले दोनों पार्टनर्स के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखना और डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना जरूरी हो जाता है। अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो ओव्युलेशन डेज में इंटिमेट होना चाहिए। इसके अलावा कंसीव करने में आसानी हो, इसके लिए आपकी फर्टिलिटी और रिप्रोडक्टिव हेल्थ का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। रिप्रोडक्टिव हेल्थ अच्छी होने पर कंसीव करने में मुश्किल नहीं आती है। योग और हेल्दी डाइट फर्टिलिटी को सुधार सकते हैं। कई ऐसे योगासन होते हैं जो हार्मोन्स को बैलेंस करके फर्टिलिटी को मजबूत बना सकते हैं। राजकपोतासन या पिजियन पोज इन्हीं में से एक है। इसे कैसे करना है और यह फर्टिलिटी सुधारने में कैसे मदद कर सकता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं।

राजकपोतासन या पिजियन पोज कैसे करें?

rajakapotasana king pigeon pose for fertility

  • एक्सपर्ट ने इसे करने का आसान तरीका बताया है।
  • आपको सबसे पहले एक दीवार के पास बैठना है।
  • इसके बाद एक पैर को अंदर को तरफ मोड़ें।
  • अब आपको दोनों हाथों को दीवार पर टिकाना है।
  • इसके बाद शरीर के ऊपरी हिससे को पीछे की तरफ स्ट्रेच करें।
  • अब अपर बॉडी को आगे ले जाएं।
  • जो पैर फैलाया हुआ है, उसे हाथ से पकड़ें।
  • तलवों को सिर के पास लेकर आएं।
  • हाथों से तलवे पकड़ें और इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • अब धीरे-धीरे इसे पीछे की तरफ छोड़ें।
  • ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।

यह भी पढ़ें- Ustrasana Benefits in Conceiving: मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग? यह 1 योगासन बढ़ा सकता है कंसीव करने के चांसेज

राजकपोतासन या पिजियन पोज फर्टिलिटी को कैसे सुधारता है?

  • यह आसन फर्टिलिटी के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
  • इससे पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ता है।
  • यह यूट्रस और ओवरीज को हेल्दी बनाता है।
  • इससे पेल्विक टेंशन कम होती है और पेल्विक मसल्स मजबूत होती हैं।
  • यह स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करता है।
  • फर्टिलिटी सुधारने और हेल्दी तरह से कंसीव करने में मेंटल हेल्थ के सही होने का भी खास स्थान है।
  • यह एंडोक्राइन सिस्टम के सही तरह से काम करने में मदद करता है।
  • इससे एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स बैलेंस होते हैं।
  • यह पीसीओएस( पीएमओएस) और पीसीओडी में फायदेमंद है।


यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में योग करती महिला की तस्वीर वायरल, एक्सपर्ट से जानें क्या यह हर मां के लिए सुरक्षित है?


हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।