Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:43 PM IST

Ustrasana Benefits in Conceiving: मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग? यह 1 योगासन बढ़ा सकता है कंसीव करने के चांसेज

अगर आप कंसीव करने की प्लानिंग कर रही हैं, तो आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना चाहिए। मेडिटेशन और योगासन करना भी बहुत जरूरी है। यहां हम आपको एक ऐसे योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो फर्टिलिटी को मजबूत करता है और कंसीव करना आसान बनाता है।
Updated:- 2026-04-24, 08:34 IST
Camel pose benefits for conceiving

प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले किसी भी महिला के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करना बहुत जरूरी होता है, ताकि कंसीव करने में आसानी हो। अगर खान-पान सही नहीं हो, जीवनशैली अनियमित हो, शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी हो या हार्मोनल इंबैलेंस हो, तो इसका सीधा असर आपकी फर्टिलिटी पर होता है और कंसीव करने में मुश्किल आती है। कंसीव करने के लिए जितना जरूरी फर्टाइल विंडो में इंटिमेट होना है, उतना ही जरूरी बैलेंस और हेल्दी लाइफस्टाइल भी है। रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स को मजबूत बनाने, फर्टिलिटी को सुधारने और हार्मोन्स को बैलेंस करने में कई योगासन मदद कर सकते हैं। इनमें से एक है कैमल पोज या उष्ट्रासन योग। अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रही हैं, तो इसे रूटीन में जरूर शामिल करें। इसके फायदे और इसे करने के सही तरीके के बारे में योगा एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं।

कैमल पोज को करने का सही तरीका

ustrasana camel pose benefits

  • सबसे पहले योगा मैट पर घुटनों के बल बैठ जाएं।
  • आपको तलवों को फैलाना है और हाथों को एड़ियों पर रखें।
  • रीढ़ की हड्डी को पीछे की ओर झुकाएं।
  • गर्दन पर बिना ज्यादा दबाव डाले ऊपर की ओर देखें।
  • कमर से घुटनों तक के हिस्से को आपको सीधा रखना है।
  • सिर को ढीला छोड़ दें और छाती को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • आपको लगभग 20 सेकेंड इस पोजिशन को होल्ड करने की कोशिश करें।
  • शुरुआत में आप 10 सेकेंड के लिए ऐसा करें और फिर धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।
  • कुछ देर तक इस पोजिशन को होल्ड करें और फिर वापिस नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

यह भी पढ़ें- 'क्या अनियमित पीरियड्स के साथ मैं प्रेग्नेंट हो सकती हूं?'...अगर आपके मन में भी है यह सवाल, तो गायनेकोलॉजिस्ट से जान लीजिए जवाब

कंसीव करने में कैसे मदद करता है कैमल पोज?

pregnancy test and missed periods

रिप्रोडक्टिव एरिया में बढ़ता है ब्लड सर्कुलेशन

  • इसे करने से पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे ओवरी और यूट्रस बेहतर तरीके से काम कर पाता है।

हार्मोन्स को करता है बैलेंस

  • यह आसन एंडोक्राइन सिस्टम को हेल्दी बनाता है और हार्मोन्स बैलेंस करने में मदद करता है। 
  • यह कंसीव करने के लिए बेहद जरूरी है। इसे करने से फर्टिलिटी भी बूस्ट होती है।

तनाव और एंग्जायटी कम होती है

  • कंसीव करने के लिए शरीर का स्ट्रेस फ्री होना जरूरी है। ऐसे में ये आसन तनाव को दूर करने में मदद करता है और मन को शांत करता है।

पेल्विक एरिया में लचीलापन आता है

  • इस आसन को रोजाना करने से पेल्विक एरिया में लचीलापन आता है और कंसीव करने में आसानी होती है।

 

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब से शुरू करना चाहिए योग, एक्सपर्ट से जानें


एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप मां बनने की प्लानिंग कर रही हैं, तो इस योगासन को रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstock, Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।