Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में योग करती महिला की तस्वीर वायरल, एक्सपर्ट से जानें क्या यह हर मां के लिए सुरक्षित है?

इंटरनेट पर इन दिनों एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही है। यह महिला 39 हफ्ते की प्रेग्नेंसी में साड़ी पहनकर चक्रासन और कई अन्य योगासन करती नजर आ रही हैं। जहां एक तरफ इन्होंने महिलाओं को मैटरनिटी गोल्स दिए, वहीं कई महिलाओं के मन में यह सवाल भी उठा कि क्या प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में इस तरह योग करना सही है। चलिए इसका जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं।
Updated:- 2026-06-12, 15:44 IST
image

इंटरनट पर इन दिनों योग करती हुई एक महिला की फोटोज और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि भला योग करने में ऐसी क्या बात है, जो यह महिला वायरल हो रही है। बता दें कि यह महिला 39 हफ्ते की प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी के फाइनल दिनों में इन्होंने साड़ी पहनकर कई जटिल आसन किए, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के अनुसार इनका नाम शशि प्रभा द्विवेदी है और पेशे से वो एक योग टीचर हैं। प्रेग्नेंसी में इस तरह के योगासन करने की इनकी फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लोग अपनी राय रखने लगे। कई लोगों ने इसे रिस्की बताया, तो कई लोगों ने उनकी तारीफ की।
खैर वायरल हो रहीं महिला एक योग टीचर हैं, ऐसे में उनका ऐसा करना सही है या नहीं, इस पर टिप्पणी करना सही नहीं होगा, लेकिन इन फोटोज के सामने आने के बाद महिलाओं के मन में एक सवाल जरूर आया कि क्या प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में इस तरह के योगासन करना सही है? क्या डिलीवरी से कुछ हफ्ते पहले योग करने से मां और बच्चे को नुकसान हो सकता है? इन सवालों के जवाब हमने भी एक्सपर्ट से जानने की कोशिश की और उसी बातचीत के आधार पर हम यह जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं। यह जानकारी हम डॉक्टर सोनू खोखर, एमबीबीएस डॉक्टर, हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट (Dr. Sonu Khokhar, MBBS Doctor, Health and Wellness Expert) और इंटरनेशनल योगा टीचर दिलराज प्रीत कौर से हुई बातचीत के आधार पर शेयर कर रहे हैं।

योग करती प्रेग्नेंट महिला की तस्वीर वायरल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shashi Prabha Dwivedi (@yogyatra_with_shashi)

बेंगलुरु की रहने वाली योग टीचर शशि प्रभा द्विवेदी ने प्रेग्नेंसी में कई उन्नत योग मुद्राएं कीं और उनकी फोटोज सामने आने के बाद कई लोगों ने अपनी राय रखी और सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई कि क्या यह सेफ है नहीं?

यह भी पढ़ें- Ustrasana Benefits in Conceiving: मां बनने की कर रही हैं प्लानिंग? यह 1 योगासन बढ़ा सकता है कंसीव करने के चांसेज

क्या प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में योग करना सेफ है?

yoga in pregnancy last days

  • एक्सपर्ट का कहना है कि प्रेग्नेंसी में योग करना चाहिए या नहीं, इसका जवाब सभी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अलग-अलग हो सकता है। यह आपकी हेल्थ कंडीशन और प्रेग्नेंसी की जटिलता पर भी निर्भर करता है।
  • आमतौर पर सेकेंड ट्राइमेस्टर से महिलाओं को योगासन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन प्रेग्नेंसी में बिना एक्सपर्ट की सलाह के आपको योग नहीं करना चाहिए।
  • बात अगर प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्ते में योगासन करने की है, तो यह आपको डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करनी चाहिए। कुछ हल्के-फुल्के योगासन ऐसे होते हैं, जिन्हें इस समय पर भी करना सेफ माना जाता है। प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्तों मे कुछ योगासन, पेल्विक मसल्स को मजबूत करने और लेबर को आसान बनाने में मदद करते हैं।
  • इस समय पर हल्की स्ट्रेचिंग और प्राणायाम करना फायदेमंद हो सकता है। इससे पीठ का दर्द कम होता है और दिमाग भी शांत होता है।
  • हार्वर्ड मेडिकल स्‍कूल में प्रकाशित एक स्‍टडी के अनुसार प्रीनेटल योग आमतौर पर सेफ होता है। हालांकि, आपको कौन-से आसन करने हैं और कौन-से नहीं, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी हो जाता है। कई योगासन गर्भावस्था के आखिरी चरण में भी सेफ हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कब से शुरू करना चाहिए योग, एक्सपर्ट से जानें

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Shutterstock, Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।