herzindagi
image

रोज कुछ देर टहलना क्यों जरूरी है?

हर रोज पैदल चलना एक बेहतरीन आदत है, ऐसा करने से पाचन, अच्छी नींद, मेंटल हेल्थ से लेककर आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-19, 17:04 IST

सेहतमंद रहने के लिए जिस तरह से आपको हर रोज खाना और पानी की जरूरत पड़ती है। ठीक उसी तरह से आपको रोजाना पैदल चलना या टहलना भी जरूरी है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। हम में से बहुत सारे लोग वक्त बचाने के चलते पैदल चलने से खुद को रोकते हैं। हालांकि अगर आप रोजाना कुछ देर पैदल चलते हैं तो इससे आपकी कई समस्याएं ठीक हो सकती है और आने वाले वक्त में होने वाली समस्याओं की भी संभावना कम हो सकती है। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट लवनीत बत्रा ने जानकारी साझा की है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं रोजाना पैदल चलना क्यों जरूरी है?

रोज कुछ देर टहलना क्यों जरूरी है?

digestion better

पाचन दुरुस्त

रोजाना पैदल चलने से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। चलने से पेट में रक्त संचार बेहतर होता है और पाचन क्रिया में सुधार आता है। आंतों की सक्रियता बढ़ती है।इससे मल त्याग आसान होता है और कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।

मूड बूस्टर

पैदल चलने से शरीर से एंडोर्फिन यानी की हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है इससे मानसिक तनाव दूर हो सकता है।  डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्या कम होती है। मस्तिष्क में रक्त का संचार बेहतर होता है और आप रिलैक्स महसूस करते हैं।

बोन हेल्थ

bone health (3)

नियमित रूप से चलने से न सिर्फ आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी होती है इससे आपकी फिटनेस बनी रहती है। यह हड्डियों को मजबूत लचीला बनाए रखने में मदद करता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या को रोकने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें-

वर्कआउट करने में नहीं होगी बोरियत, बस अपनाएं ये पांच टिप्स

अच्छी नींद

mental health

रोजाना पैदल चलने से बेहतर नींद लेने में मदद मिलती है। दरअसल जब आप चलते हैं तो तनाव कम होता है, शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है,थकान से अच्छी नींद आती है। अगर आपको भी रात में नींद लेने में परेशानी होती है तो आपको रोजाना पैदल चलना चाहिए।

इसके अलावा पैदल चलना एक एरोबिक व्यायाम है। यह हृदय गति को बढ़ाता है जिससे दिल मजबूत होता है।

यह भी पढ़ें-वर्कआउट करने में नहीं होगी बोरियत, बस अपनाएं ये पांच टिप्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।