herzindagi
 minute exercises for belly fat at home

पेट की चर्बी घटाने के लिए सिर्फ 5 मिनट करें ये एक्सरसाइज

क्या आपको भी ऐसा लगता है कि पेट की चर्बी कम करना मुश्किल है? हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज बता रहे हैं जो सिर्फ 5 मिनट करने से ही फायदा हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-02-08, 14:46 IST

Exercises For Belly Fat: बढ़ते मोटापे से आजकल हर कोई परेशान है। पेट की चर्बी लुक खराब कर देती है। यही वजह है कि हर कोई फ्लैट टमी और टोंड बॉडी चाहता है। अगर आप भी पेट की चर्बी से परेशान है और जिम जाने के लिए टाइम  नहीं  निकाल पाती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे प्रभावशाली एक्सरसाइज बता रहे हैं, जिसे आप हर रोज घर में ही 5 मिनट करके फ्लैट टमी पा सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

प्लैंक

plank

प्लैंक एक्सरसाइज से भी पेट की चर्बी आसानी से कम हो सकती है। यह एक्सरसाइज पेट के मसल्स को टारगेट करती है। पेट पर दबाव पड़ने से पेट और उसके आस पास की मसल्स टोन होती है। हर रोज इस एक्सरसाइज को सिर्फ 5 मिनट करने से ही फायदा नजर आता है।

प्लैंक कैसे करें

  • प्लैंक करने के लिए सबसे पहले मैट पर पेट की बल लेट जाएं।
  • अपने पंजों और कोहनी के बल पर धड़ को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • इस दौरान आपका पेट या कूल्हा ना तो ज्यादा ऊपर उठेगा और ना ही ज्यादा नीचे रहेगा।
  • अपने शरीर को सिर से एड़ी तक सीधा रखें।
  • इस पोजीशन में आप जब तक बने रह सकते हैं,अपनी क्षमता के अनुसार बने रहे।
  • फिर रिलैक्स करके दोबारा इसका अभ्यास  कर सकते हैं।

बर्पी

बर्फी एक्सरसाइज करने से ओवरऑल बॉडी के फैट को कम करने में मदद मिलती है। इससे फिजिकल स्ट्रैंथ बढ़ती है। जिनका बॉडी वेट बहुत ज्यादा होता है उनके लिए यह एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देकर फैट्स और कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

बर्पी एक्सरसाइज कैसे करें?

burpees

  • बर्पी एक्सरसाइज जंपिंग जैक, स्क्वाट्स और पुश अप का कंबीनेशन होता है।
  • इसे करने के लिए जंपिंग जैक की पोजीशन में तेजी से उछलें।
  • फिर स्क्वाट्स की पोजीशन में आ जाए और इसके बाद जल्दी से हाथों को आगे बढ़कर पुशअप की पोजीशन में आ जाएं।
  • फिर तेजी से वापस सीधे खड़े होकर जंप करें।
  • लगातार इन स्टेप्स को एक के बाद एक फॉलो करें।

यह भी पढ़ें-40 की उम्र में भी दिखेंगी फिट और चेहरे पर रहेगा नूर, अपनाएं 10 मिनट का रूटीन

यह विडियो भी देखें

स्किपिंग

फ्लैट टमी पाने के लिए आप हर रोज नियमित रूप से स्किपिंग का अभ्यास कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म रेट हाई रहता है और कैलोरी जलाने में मदद मिलती है। (इन टिप्स से पाएं फ्लैट टमी)

यह भी पढ़ें-कलाई में अक्सर रहती है अकड़न? इन आसनों से मिलेगा आराम

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

image credit-Freepik

 


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।