herzindagi
image

सर्वाइकल पेन से रहते हैं परेशान, ये आसान एक्सरसाइज आएंगी काम

घंटो लैपटॉप पर काम करने के चलते आपको भी सर्वाइकल पेन की शिकायत हो रही है? आप इन तीन एक्सरसाइज की मदद से इसमें कमी पा सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-02-18, 17:19 IST

सर्वाइकल पेन की समस्या आजकल आम हो चुकी है। 9 घंटे ऑफिस में एक ही पोजीशन में बैठना, घंटो  खराब पोस्चर में बैठकर मोबाइल फोन, ये सभी कारण सर्वाइकल पेन के लिए जिम्मेदार होते हैं। अक्सर जिन्हें सर्वाइकल की दिक्कत होती है, उन्हें अपनी दैनिक गतिविधियों को करने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। कई बार तो सर्वाइकल का दर्द, सिरदर्द बन जाता है। अगर आप भी इससे पीड़ित हैं, तो चिंता ना करें, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे एक्सरसाइज बता रहे हैं, उन्हें नियमित रूप से करने से आप दर्द से राहत पा सकते हैं। दरअसल, ये सभी एक्सरसाइज मेरा खुद का आजमाया हुआ है। मैं खुद भी सर्वाइकल पेन से परेशान रहती थी, तब डॉक्टर ने कुछ दवाओं के साथ एक्सरसाइज करने की सलाह दी।

सर्वाइकल पेन से राहत पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज

neck tilt

नेक टिल्ट

यह बहुत ही बेहतरीन एक्सरसाइज है, जिससे गर्दन की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और दर्द कम कम होता है। इसे करने के लिए

  • आप सीधे बैठ जाएं ।
  • अपनी गर्दन को धीरे-धीरे एक तरफ झुकाएं।
  • यानी आपको अपने कान को कंधे तक सटाना है।
  • इस स्थिति में कुछ सेकेंड रहें, फिर वापस सीधा हो जाएं।
  • अब दूसरी तरफ भी गर्दन को इसी तरह झुकाएं

चिन टक करें

  • सीधे बैठ जाएं और अपनी ठुड्डी को पीछे की तरफ खीचें, जैसे डांस स्टेप किया जाता है।
  • इस स्थिति में 5 सेकेंड तक रहें फिर सामान्य हो जाएं।
  • इसे 10 से 12 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें-रोजाना 2 घंटे वर्कआउट करने के बावजूद लगातार बढ़ रहा है वजन? इन बातों पर दें ध्यान

शोल्डर श्रग

shoulder shrug

  • सीधे खड़े हो जाएं।
  • अपने दोनों कंधों को रिलैक्स करें।
  • अह धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और कानों को छूने की कोशिश करें।
  • कुछ सेकंड इस स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे कंधों को नीचे छोड़ दें।
  • इसे 10 से 12 बार दोहराएं।
  • रोजाना इन एक्सरसाइज को करने से सर्वाइकल पेन फायदा मिल सकता है।

यह विडियो भी देखें


यह भी पढ़ें-ऑफिस से आने के बाद हो जाती है थकान, कर लें ये योगासन

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।