महिलाओं के लिए अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए क्या कुछ नहीं करती हैं, लेकिन जब बात बॉडी की आती है तो इसे मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है खासतौर पर प्लस साइज महिलाओं के लिए। क्योंकि बॉडी को फिट रखने के लिए योग या फिर एक्सरसाइज करना जरूरी होता है, लेकिन जब भी प्लस साइज महिलाएं योग की करती हैं तो उनके लिए बॉडी को स्ट्रेच करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
क्योंकि अधिक फैट की वजह से बॉडी का सारा लचीलापन खत्म हो जाता है। साथ ही, जब महिलाएं शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं, तो उनका ब्रा फैट साफ नजर आता है और इसकी वजह से महिलाओं का लुक खराब लगने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और अपना ब्रा फैट कम करना चाहती हैं, तो आप इस लेख में बताई गई एक्सरसाइज कर सकती हैं।
पुश-अप एक्सरसाइज
आप अपने ब्रा फैट को कम करने के लिए पुश-अप एक्सरसाइज को नियमित रूप से कर सकती हैं। ये एक्सरसाइज बॉडी के फैट को कम करने के लिए काफी उपयोगी है क्योंकि इसे करने से चेस्ट पर अधिक प्रभाव पड़ता है, जिसकी वजह से चेस्ट शेप में आने लग जाते हैं और एक्स्ट्रा फैट कम होने लग जाता है। हालांकि, इसे करना आसान है, लेकिन अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको थोड़ी समस्या हो सकती है।
कैसे करें-
- इसे करने के लिए बस आपको अपने दोनों हाथों और पैरों को जमीन पर रखना होगा।
- फिर इसके बाद अपनी पूरी बॉडी को जमीन से उठाकर सीधा करना होगा।
- फिर आप अपने शरीर को धीरे-धीरे ऊपर से नीचे की ओर करना है जैसे नॉर्मल पुशअप करते हैं।
- ऐसा करने से आपके ब्रा का फैट कम हो जाएगा और आपका लुक अच्छा भी लगेगा।
ब्रा फ्रंट रेज एक्सरसाइज
अगर आप चर्बी को कम करने के लिए आसान एक्सरसाइज की तलाश कर रही हैं, तो आपके लिए ब्रा फ्रंट रेज को अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इस एक्सरसाइज को करना न सिर्फ आसान है बल्कि आपकी चर्बी तेजी के कम भी हो जाएगी। क्योंकि ये चेस्ट को कम करने या फिर इसके शेप में सुधार लाने के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा, इसे कमर दर्द की समस्या या फिर पेट की चर्बी कम भी हो जाएगी।
कैसे करें-
- इसे करने के लिए सबसे पहले सीधा खड़े हों और अपने हाथों को नीचे की ओर ही रखें।
- फिर अपने हाथों में कुछ भारी सामान लें और दोनों हाथों को धीरे-धीरे अपने सीने के की सीध में कर लें।
- इस मुद्रा में कुछ देर रुकें और फिर वापस सामान्य हो जाएं।
- आप इस मुद्रा को लगभग 10 से 20 बार करें या अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार दुहराते जाएं।
Recommended Video
स्विमिंग स्ट्रोक बटरफ्लाई एक्सरसाइज
आप अपनी ब्रा फैट को कम करने के लिए स्विमिंग स्ट्रोक बटरफ्लाई एक्सरसाइज भी कर सकती हैं। ये शरीर की चर्बी को कम करने के लिए काफी प्रभावी है। अगर आप इसे अपने रूटीन में शामिल करती हैं, तो इससे न सिर्फ आपका ब्रा का फैट कम होगा बल्कि आपके अंडरआर्म्स के आसपास जमा फैट भी कम हो जाएगा। साथ ही, आपके पेट के नीचे लटकी चर्बी भी खुद कम होने लग जाएंगी।
कैसे करें-
- इसे करने करने के लिए सबसे पहले आप नीचे उलटे लेट जाएं।
- फिर थोड़ा-सा झुकते हुए अपने दोनों हाथों को नीचे की ओर ले जाएं।
- फिर हाथों को सामने की ओर लाते हुए धीरे से सांस छोड़ें।
- अब सांस अंदर लें और अपनी आर्म्स को पीछे की तरफ ले जाएं।
- फिर दोबारा सांस छोड़ते हुए सामने की ओर झुकें।
- आप इसे कम से कम 15 से 20 बार करें।
- आप चाहे तो रिवर्स ब्रेस्ट स्ट्रोक भी कर सकती हैं।
नोट- अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकती हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।