कुछ चीजें एक-दूसरे के बिना अधूरी सी लगती है, जैसे मैकरोनी और चीज, पीनट बट और जैली, चिप्स और डिप्स, बर्गर और फ्राइज। ऐसा ही कुछ वर्कआउट के साथ भी है। वे दिन लद्द गए जब जिम में अकेले लंबे समय तक वर्कआउट करना बोरिंग सा होता था, लेकिन लेटेस्ट ट्रेंड में अब जिम में पार्टनर के साथ एक्सरसाइज करना ना केवल बेहतर लगता है बल्कि एक-दूसरे को अच्छे से मोटिवेट करते हुए अच्छे तरीके से किया भी जा सकता है। दिव्यांका त्रिपाठी दहिया और उनके पति को ही देख लीजिए, विवेक दहिया इस वर्कआउट ट्रेंड को फॉलो करते हैं। दिव्यांका और विवेक फिटनेस फ्रीक है और दोनों अपने-अपने इंस्टाग्राम में वर्कआउट के वीडियो और फोटोज शेयर करते रहते है। हाल ही में विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह और दिव्यांका एक स्पेशल तरह का वर्कआउट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी फिट रहने पार्टनर संग ऐसे बहाती हैं जिम में पसीना
जी हां टीवी की फेमस बहू और सबसे दिलों पर राज करने वाले एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेह दाहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे परफेक्ट कपल माने जाते है। इसलिए वह किसी न किसी कारण से हमेशा सुर्खियों में रहते है। जहां दिव्यांका से कुछ ही महीनों में कई किलो वजन करके हर किसी को सरप्राइज कर दिया। वहीं दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें ये क्यूट कपल एकदम हटकर वर्कआउट करता हुआ नजर आ रहा है। जी हां इस वीडियो में दिव्यांका विवके के कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही है। इसी अवस्था में विवेक पूरे 10 स्क्वॉट्स करते हैं। इसके साथ ही दिव्यांका कहती है, '' वह रोजाना इस तरह वर्कआउट करती है।'
View this post on InstagramWhen your girl friend/ wife have more uses than you know! #UniqueTrainingMethods #TryEmOut
यह वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। इसके अलावा हर कोई दोनों की तारीफ करते हुए नहीं थक रहा है। जी हां दिव्यांका और विवेक का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद कर रहा है। फैंस का कहना है कि यह वीडियो बहुत क्यूट है तो वहीं कुछ फैंस कमेंट कर इसे कपल गोल्स बता रहे हैं।
आपको बता दें कि दिव्यांका ने विवेक से 8 जुलाई 2016 में शादी की थी। विवेक फिटनेस फ्रीक हैं और अक्सर वर्कआउट करते हुए अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो और फोटोज शेयर करते हैं। वहीं दिव्यांका भी अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं। दिव्यांका ने थोड़े दिन पहले भी अपने पति के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते फोटो शेयर की थी।
इस फोटो को भी लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। वाकई फिटनेस के प्रति उनका झुकाव काबिले तारीफ है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि दिव्यांका की फिटनेस के पीछे उनके पति विवेक दहिया का अहम रोल है, क्योंकि वह खुद तो फिट रहने की हर कोशिश करते ही हैं साथ ही दिव्यांका को भी हमेशा मोटिवेट करते रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:‘यह हैं मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी से जानें, उन्होंने कैसे किया अपना वजन कम?
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने फेमस टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में साथ काम किया था। जहां दोनों एक- दूसरे से प्यार करने लगे। इसके बाद 8 जुलाई 2016 को दोनों ने शादी कर ली थी। इस साल दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह भी सेलिब्रेट की है हालांकि उस समय विवेक की तबीयत काफी खराब हो गई थी, इसलिए उन्हें हॉस्पिटल में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करनी पड़ी थी। इसकी फोटोज भी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों