दिव्यांका त्रिपाठी फिट रहने पार्टनर संग ऐसे बहाती हैं जिम में पसीना

दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, जिसने स्टार प्लस के 'ये हैं मोहब्बते' सीरियल से सबका दिल जीता लिया है। दिव्यांका और उसके पति को बेस्ट कपल माना जाता है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों लगातार अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर फोटोज और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पति विवेक दहिया के साथ वर्कआउट करते हुए इंस्टाग्राम फोटो शेयर किया है जिसमें दोनों बहुत ही हॉट लग रहे हैं। आइए आप भी हमारे साथ उनकी वर्कआउट करते हुए कुछ फोटोज को देखें।
जी हां टीवी की हॉट एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द ही वेब सीरीज में काम करने वाली हैं। जिसको लेकर वह बहुत बिजी रहती हैं, लेकिन बिजी शेड्यूल होने के बावजूद दिव्यांका अपने लिए समय निकालना नहीं भूलती हैं और खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करती हैं। यहीं उनकी फिटनेस और ब्यूटी का राज है। फिटनेस के प्रति उनके पार्टनर उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं और फिट रहने के लिए दोनों मिलकर वर्कआउट करते हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी पति विवेक दहिया का वर्कआउट
दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी इस फोटो में पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही हैं। दोनों जिम में वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। वर्कआउट करते हुए दिव्यांका और विवेक का यह सेक्सी पोज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। दिव्यांका और विवेक की जिम की यह फोटो लोगों को बेहद पसंद आ रही हैं।

जी हां एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों वर्कआउट पर बहुत ध्यान दे रही हैं। दिव्यांका ने थोड़े दिन पहले भी अपने पति के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते फोटो शेयर की थी। इस फोटो को भी लोगों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। वाकई फिटनेस के प्रति उनका झुकाव काबिले तारीफ है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिव्यांका की फिटनेस के पीछे उनके पति विवेक दहिया का अहम रोल है, क्योंकि वह खुद तो फिट रहने की हर कोशिश करते ही हैं साथ ही दिव्यांका को भी मोटिवेट करते रहते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: दिव्यांका को पति विवेक ने दिया खास सरप्राइज

दिव्यांका त्रिपाठी जी टीवी के सीरियल ''बनू मैं तेरी दुल्हन'' में दोहरी भूमिका निभाने पर भारतीय टेलीविजन अकादमी द्वारा ''बेस्ट एक्ट्रेस'' का अवार्ड भी मिल चुका है। भोपाल में जन्मी दिव्यांका लोगों के दिलों में राज करती हैं। अभी फिलहाल दिव्यांका ये है मोहब्बतें में काम कर रही हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।