Pranayama For Stress: पल में छूमंतर हो जाएगा तनाव, रोज करें ये 2 प्राणायाम

एक्सपर्ट के बताए ये 2 प्राणायाम अगर आप नियमित रूप से करेंगी, तो तनाव भी कम होगा, एकाग्रता बढ़ेगी और ब्रीदिंग में कंट्रोल में रहेगी। इन्हें करने का सही तरीका आपको जरूर जानना चाहिए।
Updated:- 2023-10-30, 12:01 IST
sheetali pranayam

भागदौड़ से भरी जिंदगी में आजकल तनाव आम हो गया है। शायद ही ऐसा कोई खुशकिस्मत होगा, जिसे किसी बात का तनाव नहीं है। ज्यादा तनाव लेने से या फिर लंबे समय तक तनाव में रहने से हमारी सेहत पर बुरा असर होता है। तनाव को दूर करने में योग और प्राणायाम काफी हद तक कारगर हैं। स्ट्रेस को दूर करने के लिए प्राणायाम की मदद ली जा सकती है। यहां हम आपको ऐसे ही 2 प्राणायाम के बारे में बता रहे हैं जिनसे सांस नियंत्रण में रहती है, तनाव कम होता है और ध्यान केन्द्रित करने में भी मदद मिलती है। इस बारे में लाइफस्टाइल कोच और योगा एक्सपर्ट, डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच भी हैं। 

तनाव दूर करने के लिए भ्रामरी प्राणायाम (How to do Bhramari Pranayama) (Bee Breathing Technique)

bhramari pranayama  method

  • अपनी कनिष्का उंगली को मुंह को दोनों ओर रखें।
  • अनामिका उंगली को नाक के दोनों ओर रखें।
  • मध्यमा को आंखों के कोनों पर, तर्जन को दोनों तरफ की कनपटी पर और अंगूठे से अपने दोनों कानों को बंद कर लें।
  • नाक से सांस लें। सांस को कुछ देर होल्ड करें। 
  • सांस छोड़ते हुए मधुमक्खी के भिनभिनाने जैसी आाज निकालें।
  • इस दौरान मुंह को बंद रखें और नाक से ही सांस लें व छोड़ें।
  • ऐसा 5-7 बार करें।
  • शुरुआत में अगर आपको सारी उंगलियों को बताई गई पोजिशन पर रखने में दिक्कत आ रही है, तो आप सिर्फ तर्जनी उंगली से दोनों कानों को बंद कर के भी इसे कर सकती हैं।
  • इससे तनाव दूर होता है। मन एकाग्र होता है और शरीर में भी हल्कापन महसूस होता है।

यह भी पढ़ें- तनाव को दूर कर मन को शांत रखते हैं ये 2 योगासन

तनाव दूर करने के लिए शीतली प्राणायाम (Sheetali Pranayama Benefits)

pranayam for stress

  • शीतली प्राणायम करने के लिए किसी शांत और हवादार जगह पर बैठ जाएं।
  • आप पद्मासन में बैठने की कोशिश करें।
  • आंखों को बंद कर लें और शरीर को शिथिल करें।
  • जीभ को बाहर निकालें।
  • जीभ के सहारे सांस लें और फिर जीभ अंदर कर के मुंह बंद कर लें।
  • धीरे-धीरे नाक से सांस बाहर की तरफ निकालें।
  • ऐसा करते वक्त तेज हवा जैसी ध्वनि करें।
  • इसे दिन में 10 बार करें।
  • इससे तनाव और डिप्रेशन दूर होता है।
  • पेट की परेशानियों को भी दूर करता है।
  • इससे मन और दिमाग शांत रहता है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं की 5 समस्‍याओं का 1 इलाज है योनि मुद्रा, रोजाना कुछ देर करें

 

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।