पेट, कमर और बाजू के फैट को तेजी से कम करती है आपके किचन में रखी ये सफेद चीज

वजन बढ़ाना बहुत आसान है, लेकिन इस एक्सट्रा लेयर को कम करने के लिए बहुत ज्यादा वर्कआउट करने की जरूरत होती है। लेकिन आप परेशान ना हो, क्योंकि आपकी किचन में मौजूद बेकिंग सोडा वेट लॉस में आपकी हेल्प करता है। जी हां लगभग हर घर में मौजूद सिंपल वाइट पाउडर से आपकी बॉडी का फैट आसानी से कम कर सकती हैं। फैट चाहे वह बाजू में हो या फिर पेट पर या फिर पीठ के आस-पास, बेकिंग सोडा सभी तरह के फैट को कम करने में हेल्प करता है।
बेकिंग सोडा फैट कम करने के साथ-साथ हार्ट बर्न, पेट में गड़बड़ी और पेट के एसिड को ठीक रखने में हेल्प करता है। और सबसे अच्छी बात बेकिंग सोडा आसानी से उपलब्ध हो जाता है और कई तरीकों से आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानें फैट कम करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।
Read more: हिप्स और थाई के बढ़ते फैट ने बिगाड़ दी है आपकी बॉडी की शेप तो ये 5 योगासन करें
नींबू का रस और बेकिंग सोडा
नींबू का रस आपके मेटाबॉल्जिम में सुधार करने का सबसे अच्छा तरीका है। बेकिंग सोडा, नींबू का रस और पानी तीनों मिलकर वजन को कम करने में आपकी हेल्प करते हैं।
नींबू के रस और बेकिंग सोडा ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
- 1 नींबू
- 1 गिलास पानी
- 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
नींबू का रस निकालें और उसे एक गिलास पानी में जोड़ें। फिर इसमें बेकिंग सोडा भी मिला लें। रोजाना सुबह इस मिश्रण को पीने से वजन कम करने में हेल्प मिलती है।
बेकिंग सोडा स्पोर्ट्स ड्रिंक
आपके मौजूदा स्पोर्ट्स ड्रिंक फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा सकता हैं। लगातार इस ड्रिंक को पीने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। बेकिंग सोडा पर स्विच करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बेकिंग सोडा आपके शुगरी स्पोर्ट्स ड्रिंक को आसानी से बदल सकती है और ये आपके वर्कआउट को बेहतर बनाने में हेल्प करता है। आप हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करती हैं तो बेकिंग सोडा स्पोर्ट्स ड्रिंक आपके लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।
बेकिंग सोडा स्पोर्ट्स ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
- 5 कप नारियल का पानी
- 1/4 कप शहद
- 1/2 कप नींबू का रस
- 1/2 बड़ा चम्मच अनप्रोसेड समुद्री नमक
- 1/4 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर
नारियल पानी को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं, इसे पूरी तरह से मिक्स होने तक इंतजार करें। बची हुई चीजों को नारियल के पानी में मिलाएं और फिर इसे मिश्रण को एक बोतल में डाल लें। आपको घर में बना स्पोर्ट्स ड्रिंक तैयार है।
एप्पल साइडर सिरका और बेकिंग सोडा ड्रिंक
सेब साइडर सिरका और बेकिंग सोडा का कॉम्बिनेशन बॉडी के लिए बहुत अच्छा होता है। यह शानदार कॉम्बिनेशन कैलोरी में कम होता है और यह आपकी भूख को दबाने में हेल्प करता है। साथ ही यह आपके मेटाबॉल्जिम को बूस्ट और डाइजेशन को स्लो करने में हेल्प करता है जिससे एक्सट्रा कैलोरी को कम करने में हेल्प मिलती है।
सेब साइडर सिरका और बेकिंग सोडा ड्रिक बनाने के लिए सामग्री
- 2 बड़ा चम्मच सेब साइडर सिरका
- 1 गिलास पानी
- 1/2 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
सभी चीजों को एक साथ मिलाकर इस ड्रिंक को रोजाना सुबह पीएं। लेकिन एक बात का ध्यान रहें कि इसे नाश्ते से कम से कम 20-30 मिनट पहले पीना चाहिए।
टिप्स
- अगर आपको क्रोनिक बीमारी हैं तो बेकिंग सोडा का उपयोग ना करें।
- वजन कम करने के लिए बेकिंग सोडा लगाने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा स्मूदी
हेल्दी ड्रिंक्स टेस्टी भी हो सकते हैं। जी हां बेकिंग सोडा के साथ स्ट्रॉबेरी मिलाकर आप स्मूदी बना सकती है और इस हेल्दी ड्रिंक को पीकर आप अपनी फैट जला सकती है। स्ट्रॉबेरी आपकी बॉडी का मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर आपकी भूख को कम करती है। एक सबसे अच्छी बात एक कप स्ट्रॉबेरी (144 ग्राम) में सिर्फ 46 कैलोरी होती है।
स्ट्रॉबेरी और बेकिंग सोडा स्मूदी बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप स्ट्रॉबेरी
- 2 कप पानी
- 1-2 नींबू
- ताजा पुदिने की पत्तियां
- 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
एक ब्लेंडर में सभी चीजों को एक साथ मिलाकर मिक्स कर लें। फिर इसे दिन में कम से कम एक बार जरूर पीएं।
Read more: सावधान! इन आदतों को बदलिए नहीं तो कम नही होगी पेट की चर्बी
ग्रीन टी और बेकिंग सोडा ड्रिंक
एक चास के बहुत सारे फायदे होते है। जी हां ग्रीन टी के ढेर सारे फायदों को सभी ने स्वीकार किया है, यह आपके ब्रेन, टाइप-2 डायबिटीज, दांतों की सेहत और सबसे जरूरी बॉडी फैट को बर्न करने में हेल्प करती है। ग्रीन टी और बेकिंग सोडा के कॉम्बिनेशन से मिलकर बना यह मेटाबॉल्जिम पाउडर, फैट जलाने और वजन कम करने में हेल्प करता है।
ग्रीन टी और बेकिंग सोडा ड्रिंक की सामग्री
- 1 गिलास पानी
- आर्गेनिक ग्रीन टी
- 1/4 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
पानी मिलाकर ग्रीट टी तैयार कर लें। एक बार जब यह तैयार हो जाए तो इसमें बेकिंग सोडा मिला लें। थोड़ी देर इसे ऐसे ही छोड़ दें फिर इसे पी लें।
फैट बर्न करने के लिए आप इनमें से अपनी पसंद को कोई भी ड्रिंक चुन सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।