योग का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान है। यह न सिर्फ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है बल्कि कई बीमारियों को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। आज हम इस आर्टिकल में हाकिनी मुद्रा के 5 फायदों के बारे में बात करेंगे,जिससे हम सब इसे अपने जीवन में शामिल करके इसका फायदा उठा सकें। चलिए जानते हैं क्या होता है हाकिनी मुद्रा और इसके क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। योगा एक्सपर्ट शुभा सचान ने इस बारे में जानकारी दी है।
क्या है हाकिनी मुद्रा?
हाकिनी मुद्रा एक हाथों की मुद्रा है। इसे देवी हाकिनी के नाम पर रखा गया है। इस मुद्रा के जरिए शरीर के पंच तत्वों (वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी और आकाश को बैलेंस करने की कोशिश की जाती है।
हाकिनी मुद्रा के 5 जबरदस्त फायदे
- अगर आपको रात में नींद नहीं आती है, तो आप हाकिनी मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। इससे दिमाग शांत होता है,और आपको रात को अच्छी नींद आती है।
- अगर आपको आत्मविश्वास में कमी महसूस होती है,खुद को हमेशा डाउट में रखते हैं, तो आपको हाकिनी मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए। इससे नर्वस सिस्टम ठीक से काम करता है। साथ ही, मोटिवेशन बढ़ने लगती है। इसके अलावा, किसी भी काम को करने में हिचकिचाहट नहीं होती है।
- इस मुद्रा का अभ्यास करने से सोचने समझने की स्थिति में सुधार होता है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है।
यह भी पढ़ें-वेट लॉस और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का आपस में क्या है कनेक्शन, जानिए यहां
- हर वक्त चिंता और तनाव में डूबे रहते हैं, तो आपको इस मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए। इसे करने से ब्लड का सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है।जिससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।
- हाकिनी मुद्रा करने से ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। साथ ही, आपका फोकस बेहतर होता है या जो लोग अपना काम ठीक से नहीं कर पाते हैं, या बच्चे पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते हैं, उन्हें इस मुद्रा का अभ्यास करना चाहिए।
कैसे करें हाकिनी मुद्रा?
- इस मुद्रा को करने के लिए सुखासन या पद्मासन में बैठ जाएं।
- अपनी आंखों को बंद करें।
- दोनों आंखों के बीच में ध्यान लगाएं।
- हाथों को नाभि के पास ले जाएं।
- अब अपने दोनों हाथों के फिंगर टिप को आपस में मिलाएं।
- चारों उंगलियां आगे और अंगूठा ऊपर की ओर होना चाहिए।
- फिंगर टिप पर हल्का सा प्रेशर डालें।
- इस मुद्रा को रोजाना 10 मिनट के लिए करें।
यह भी पढ़ें-मेनोपॉज में हॉट फ्लैशेज को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं यह ट्रिक
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों