मोटे चेहरे को पतला बनाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन

हम सभी खूबसूरत दिखना चाहते हैं। खासकर, महिलाएं अपनी सुंदरता और फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं। लेकिन चेहरे और शरीर की चर्बी सुंदरता को खराब कर सकती है। फेस फैट न केवल आपके लुक्स को खराब करता है, बल्कि इसकी वजह से उम्र भी ज्यादा लगती है। कई महिलाएं फेस फैट को छिपाने के लिए मेकअप का सहारा लेती हैं, लेकिन असल में जरूरत इसे छिपाने नहीं, बल्कि कम करने की है। कई बार हम डाइट और एक्सरसाइज के जरिए वेट कम कर लेते हैं, लेकिन फेस फैट कम नहीं हो पाता है। ऐसे में आपको एक्सपर्ट के बताए फेस योगा की मदद लेनी चाहिए। इन 3 एक्सरसाइज की मदद से चेहरे को पतला कर परफेक्ट जॉ लाइन पा सकती हैं। इस बारे में सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन, न्यूट्रिशनिस्ट, हार्मोनल और योगा कोच हैं।
फेस एक्सरसाइज 1

- सबसे पहले अपने चेहरे को ऊपर की तरफ करें।
- अब हाथों की मुट्ठी बनाएं।
- दोनों हाथों की मुट्ठी को अपनी चिन के दोनों तरफ रखें।
- अब हल्के हाथों से ऊपर की तरफ मसाज करें।
- ऐसा 5-10 बार करें।
- इससे चिन के नीचे की मांसपेशियों पर दवाब पड़ता है।
- इससे डबल चिन दूर होने में मदद मिल सकती है।
फेस एक्सरसाइज 2
- सबसे पहले अपना मुंह बंद करें।
- गालों को अंदर की तरफ खींचें।
- ऐसा करते हुए आपको पाउट करना है और मछली का शेप बनाना है।
- अब इस शेप को होल्ड कर स्माइल करें।
- 10-15 सेकेंड के लिए इसी पोजिशन को होल्ड करें।
- इसके बाद कुछ सेकेंड्स रूकें।
- दोबारा ऐसा ही करें।
- ऐसा आपको 4-5 बार करना है।
- इससे फेस के मसल्स टोन होते हैं।
- मोटे गाल को पतला करने में भी मदद मिलती है।
- इससे स्किन में कसाव भी आता है।
फेस एक्सरसाइज 3

- सबसे पहले दांयी तरफ देखें।
- अपने हाथों की दो उंगलियां लें।
- आपकी इंडेक्स और मिडिल फिंगर लेनी हैं।
- चेहरे को एक तरफ रखकर दोनों उंगलियों से फेस के कॉर्नर से कान के ऊपर तक दोनों उंगलियों को ले जाएं।
- ऐसा दूसरे गाल की तरफ भी करें।
- इस प्रोसेस को आपको 4-5 बार करना है।
- इससे डबल चिन कमम होगी और परफेक्ट जॉ लाइन मिलने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Face Fat: चर्बी के कारण चेहरा 30 की उम्र में 50 का दिखता हैं तो आजमाएं ये उपाय
यह भी पढ़ें- चेहरे की लटकती चर्बी से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 2 टिप्स, 1 महीने में दिखता है असर
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।