जब भी प्लस साइज महिलाएं योग की शुरुआत करती हैं तो उनके लिए बॉडी को स्ट्रेच करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। क्योंकि अधिक फैट की वजह से बॉडी का सारा लचीलापन खत्म हो जाता है और महिलाएं कोई भी योग या फिर एक्सरसाइज करती हैं, तो उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अधिक वजन के कारण कई महिलाएं ठीक से योग नहीं कर पाती हैं तो कई महिलाएं अधिक समय तक आसन में नहीं बैठ पाती हैं। इसलिए प्लस साइज वुमन एक्सरसाइज करना ही छोड़ देती हैं और उनका वजन कम करना या फिर फिगर मेंटेन करना सपना ही रह जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और अपना वजन कम करना चाहती हैं, तो आप इस लेख में बताई गई एक्सरसाइज कर सकती हैं।
जिन्हें करना न सिर्फ आसान है बल्कि प्रभावी भी है, लेकिन इसे सही ढंग से करना और सही वक्त पर करना बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं फिगर को मेंटेन करने के लिए कौन-सी एक्सरसाइज उपयोगी हैं।
स्किपिंग रोप एक्सरसाइज
अगर आप अपना पेट कम करना चाहती हैं, तो आपको हैवी एक्सरसाइज करने की कोई जरूरत नहीं हैं। क्योंकि पेट की चर्बी को कम करनेके लिए स्किपिंग रोप यानि रस्सी कूदना काफी फायदेमंद हैं। इसके अलावा, स्किपिंग रोप एक्सरसाइज न सिर्फ आसान है बल्कि इससे आपके शरीर पर जमा सभी एरिया का फैट आसानी से कम भी हो सकता है। आप इसे रस्सी की सहायता से आसानी से कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
कैसे करें-
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए आप रस्सी के दोनों सिरे को अपने हाथों से पकड़ लें।
- फिर अपनी बाजुओं को उठा लें और कूदें। इस दौरान जल्दी से रस्सी को पैरों के नीचे से निकालें।
- फिर आपकी बाजुओं को पुरानी पोजीशन में वापस लेकर आ जाएं।
- आप इसे शुरूआत में लगभग 15 बार करें। फिर 10 सेकंड के लिए आराम करें।
- बाद में आप इस एक्सरसाइज का टाइम धीरे-धीरे बढ़ा सकती हैं।
सुपिन स्पाइनल एक्सरसाइज
यह एक्सरसाइज प्लस साइज महिलाओं के लिए काफी उपयोगी और आसान है। इसे नियमित रूप से करने से आपके कमर के आसपास की चर्बी तेजी से कम होती है। इसके अलावा, इसे कमर दर्द की समस्याको दूर करने के लिए भी आप कर सकती है। इस एक्सरसाइज को करने से आपको न सिर्फ दर्द में आराम मिलेगा बल्कि आपकी पेट की चर्बी भी कम हो जाएगी।
कैसे करें-
- सुपिन स्पाइनल को करने के लिए सबसे पहले आप पीठ के बल लेट जाएं।
- फिर दोनों घुटनों को मोड़ लें और ऊपर की तरफ ले जाएं। ऊपर लाने के बाद आप दोनों पैरों को बाईं तरफ और फिर दाईं तरफ मोड़ लें।
- ऐसा करने के बाद आप दोनों पैरों को ऊपर की तरफ लेकर जाएं, फिर अपने पैर को नीचे की तरफ लाएं।
- ये प्रक्रिया अपने शारीरिक क्षमता के अनुसार दुहराते जाएं।
पुशअप प्लैंक एक्सरसाइज
वजन कम करने के लिए यह सबसे प्रभावी एक्सरसाइज है, जिसे करने से आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। इसे करना बहुत आसान है, लेकिन अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको थोड़ी समस्या हो सकती है। साथ ही, शुरुआत में आपको कमर दर्द या फिर शरीर में दर्द की समस्या हो सकती है, लेकिन कुछ दिनों बाद यह समस्या खुद खत्म हो जाएगी।
कैसे करें-
- इसे करने के लिए बस आपको अपने दोनों हाथों को जमीन पर रखना है।
- फिर इसके बाद अपनी पूरी बॉडी को सीधा करना है।
- फिर अपने शरीर को ऊपर नीचे करना है जैसे आप पुशअप करते हैं।
- ऐसा करने से अपनी बॉडी स्थिर रहेगी और आप बेहतर ढंग से दूसरी एक्सरसाइज कर पाएंगी।
नोट-अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इन्हें करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, उनके फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर आसानी से ये एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों