Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:40 AM IST

पेट रहेगा हल्का और पाचन बेहतर, रोज 10 मिनट करें ये 2 योगासन

आजकल डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें काफी आम हो गई हैं। सही डाइट और योगासन की मदद से पाचन को बेहतर बनाया जा सकता है। एक्सपर्ट के बताए इन 2 योगासनों को रोजाना 10 मिनट करने से पाचन दुरुस्त हो सकता है।
Updated:- 2026-06-24, 00:37 IST
image

आजकल की भागदौड़ से भरी जीवनशैली में पाचन से जुड़ी दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। काफी लोग गैस, एसिडिटी और कब्ज से परेशान हैं। पेट से जुड़ी परेशानियां पूरे शरीर पर असर डाल सकती हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए पेट खुलकर साफ होना बहुत जरूरी है। जिन लोगों को अक्सर पेट में भारीपन महसूस होता है या गैस और बदहजमी बनी रहती है, उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में सही डाइट और योग मदद कर सकता है। यहां हम आपको दो ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो पाचन से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकते हैं। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं।

पवनमुक्तासन (विंड रिलीविंग पोज)

  • यह आसन गैस, पेट फूलने और पाचन से जुड़ी बाकी दिक्कतों को दूर करता है।
  • इससे पेट पर दबाव पड़ता है और पेट में फंसी गैस बाहर निकल सकती है।
  • यह बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता बहै।
  • इससे ब्लोटिंग भी दूर होती है।
  • इसे करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।
  • दोनों पैरों को सीधा रखें और हाथ बॉडी से सटाकर रखें।
  • अब सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़े।
  • घुटनों को मोड़कर छाती के पास लाएं।
  • पेट पर दबाव डालते हुए पैरों को छाती से सटाने की कोशिश करें।
  • सिर और गर्दन को हल्का उठाकर ठोड़ी को घुटने की ओर ले जाएं।
  • आसन के दौरान सांस रोकें नहीं और जोर लगाकर घुटनों को पेट पर न दबाएं।

2 easy yoga poses for gas bloating

यह भी पढ़ें- Constipation Relief Drink: पेट की गंदगी बाहर निकालेगी यह देसी ड्रिंक, कब्ज की हो सकती है छुट्टी

बद्ध कोणासन (तितली आसन)

  • इस आसन को करना बहुत आसान है और यह पाचन से जुड़ी दिक्कतों में रामबाण है।
  • इसे करने के लिए सुखासन में बैठ जाएं।
  • आपको पैरों को अंदर की तरफ मोड़ते हुए तलवों को एक-दूसरे से टच करवाना है।
  • तलवे एक-दूसरे से सटे हुए रहने चाहिए।
  • पैरों को ऐसे मोड़े कि पैर वजाइनल एरिया के पास रहें।
  • आपको एड़ियों को बिल्कुल सीधा रखना है।
  • पैरों के तलवों को एक-दूसरे से मिला लीजिए और कमर को एकदम सीधा रखें।
  • घुटनों को ऊपर-नीचे करें।
  • सांस छोड़ते समय घुटनों को ऊपर ले जाएं।
  • फिर सांस खीचते हुए घुटनों को नीचे लाएं।
  • इसे आप 10-15 बार रिपीट करें।
  • यह आसन पाचन संबंधी दिक्कतों को दूर करता है।
  • इससे पेट में फंसी गैस बाहर निकलती है और कब्ज दूर होती है।
  • यह पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे पाचन दुरुस्त होता है।
  • यह इनडाइजेशन और पेट की ऐंठन को कम कर सकता है।

2 easy yoga poses for gas bloating and constipation

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं की अच्छी सेहत का राज


डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में ये 2 योगासन मदद कर सकते हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।