Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:41 AM IST

Constipation Relief Drink: पेट की गंदगी बाहर निकालेगी यह देसी ड्रिंक, कब्ज की हो सकती है छुट्टी

अगर आपका पेट रोजाना ठीक से साफ नहीं होता है, तो इसका असर केवल डाइजेशन पर ही नहीं, बल्कि पूरे शरीर पर होता है। शरीर में टॉक्सिन्स जमने लगते हैं और गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग हो सकती है। यहां हम आपको एक ऐसी देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो पेट में जमी गंदगी को साफ कर सकती है।
Updated:- 2026-06-22, 21:24 IST
image

सेहतमंद रहने के लिए जितना जरूरी हेल्दी खाना है, उतना ही जरूरी पेट का रोजाना सही से साफ होना भी है। जब पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्सज जमने लगते हैं। इसकी वजह से हमारा पाचन ही नहीं, बल्कि पूरा शरीर प्रभावित होता है। काफी लोग कब्ज को गंभीरता से नहीं लेते हैं या रोजाना पेट साफ न होने को नॉर्मल समझ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। पेट साफ न होने का सीधा सा मतलब है कि आपकी गट हेल्थ ठीक नहीं है और आपको डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की भी जरूरत है।

लंबे समय तक कब्ज कहने की वजह से सेहत पर बुरा असर पड़ने लगता है। यहां हम आपको एक ऐसी देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो कब्ज दूर करके पेट साफ करने में मदद कर सकती है। इससे पाचन भी बेहतर होता है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।

कब्ज दूर करने के लिए होममेड ड्रिंक

  • इसे पीने से शरीर हाइड्रेट होता है और हाइड्रेशन गट हेल्थ को बेहतर बनाने और कब्ज को दूर करने के लिए बेहद जरूरी है। जब शरीर डिहाइड्रेट होता है, तो कब्ज ज्यादा परेशान करती है।
  • घी डाइजेशन को दुरुस्त करता है। इससे आंतों को लुब्रिकेशन मिलता है, स्टूल मुलायम होता है और पेट आसानी से साफ होता है।
  • घी में मौजूद ब्यूटेरिक एसिड आंतों की अंदरूनी परत को स्वस्थ बनाता है और सूजन को कम करने में सहायक होता है।

natural hacks to reduce bloating and improving digestion

  • अजवाइन में थाइमोल मौजूद होता है। यह पेट से जुड़ी दिक्कतों को दूर करती है और बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाती है। इससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग नहीं होती है।
  • जिन लोगों को खाना ठीक से नहीं पचता है या पेट में मरोड़ होती है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
  • ईसबगोल यह घुलनशील फाइबर है, जो स्टूल और मुलायम और बल्की बनाने में मदद कर सकता है। इससे कब्ज में राहत मिलती है।
  • लौंग, सी सॉल्ट और सौंफ भी पाचन से जुड़ी दिक्कतों में बेहद फायदेमदं होती हैं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि यह ड्रिंक कब्ज को दूर करने में मदद कर सकती है। हालांकि, इसके साथ डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना भी जरूरी है।

यह भी पढ़ें- कब्‍ज से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये 6 टिप्‍स


कब्ज दूर करने के लिए घर पर तैयार करें देसी ड्रिंक

ghee milk for constipation

  • एक लीटर गुनगुना पानी लें।
  • इसमें चौथाई टीस्पून घी डालें।
  • इसमें 1 टेबलस्पून ईसबगोल डालें।
  • इसमें आधा टीस्पून सौंफ, 2 लौंग और चुटकी भप सी सॉल्ट डालें।
  • इसे सुबह खाली पेट पिएं।


यह भी पढ़ें- गैस, एसिडिटी और पेट दर्द की हो जाएगी छुट्टी, नानी मां के इस देसी नुस्खे को आजमाएं

 


कब्ज को दूर करने में यह देसी ड्रिंक मदद कर सकती है। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।