सावन के महीने में हर तरफ हरियाली नजर आती है। ऐसे में महिलाएं भी अपने लिए रंग बिरंगे कपड़ों को खरीदती हैं, ताकि सावन में अच्छी नजर आए। इसी महीने में घरों में कई तरह की पूजा रखी जाती है, ताकि भगवान शिव का आशीर्वाद पा सके। आप भी सावन में पूजा करा रहे हैं, तो इसमें पहनने के लिए पीले रंग की साड़ियों को ट्राई करें। पीला रंग पूजा में अच्छा लगता है। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह की पीली साड़ी को पहन सकती हैं।
लहरिया प्रिंट येलो साड़ी करें सावन में वियर
आप सावन में होने वाली पूजा में पहनने के लिए लहरिया प्रिंट येलो साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगती है। इसमें लहरिया प्रिंट मिलता है। ऐसे में साड़ी सिंपल और सुंदर लगती है। आप इसमें चाहें तो डबल शेड वाली साड़ी को खरीद सकती हैं। इसके साथ आप ब्लाउज प्लेन डिजाइन का बनवाएं। इससे साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसे आप सिंपल डिजाइन वाली ज्वेलरी के साथ पूजा में पहनें।
फ्लोरल प्रिंट वाली येलो साड़ी करें सावन में वियर
आप पूजा में तभी सबसे अलग नजर आएंगी। जब आप इस फोटो में नजर आने वाली साड़ी से मिलते-जुलते डिजाइन को वियर करेंगी। इससे लुक अच्छा नजर आएगा। साथ ही, आपकी हर कोई तारीफ करेगा। इसमें आपको पूरी साड़ी में छोटे-छोटे फूल का डिजाइन मिलेगा। इसके साथ आपको पल्लू ग्रीन कलर में मिलेगा। इससे साड़ी में एक कलर ऐड हो जाएगा। साड़ी के साथ आपको कॉन्ट्रास्ट कलर का ब्लाउज मिलेगा। इसकी वजह से साड़ी में एक ग्रेड ऐड हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: शादी के बाद पहला सावन है, तो पहनें ये खास रंग की साड़ियां
बांधनी प्रिंट येलो साड़ी करें वियर
आप सावन में होने वाली पूजा में बांधनी प्रिंट येलो साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी पहनने के बाद अच्छी लगेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बांधनी प्रिंट वाली साड़ी हर किसी के ऊपर अच्छी लगती है। ऐसे में आपको इस तरह के प्रिंट पैटर्न साड़ी को ट्राई करना चाहिए। इसके साथ आपको एम्ब्रॉयडरी वर्क या सिंपल ब्लाउज भी मिल सकता है। इससे लुक अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: सावन में स्टाइल करें Tie & Dye Print साड़ी, देखें डिजाइंस
सावन में पहनने के लिए आप पीले रंग की साड़ी को खरीदकर स्टाइल करें। इससे आपका पूजा लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथImage Credit- Myntra, House of Pataudi, Anouk
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों