पटोला साड़ी और लहंगा न सिर्फ अपने रंगों और अलग पैटर्न के कारण सुंदर लगता है बल्कि इसकी खासियत पटोला पैटर्न के इतिहास में भी है। कई पीढ़ियों से पटोला पैटर्न चला आ रहा है। गुजरात में ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय है और ये सिर्फ सिल्क पर बनता है। इसे बनाने में 6 महीने से एक साल तक लग सकता है। इसीलिए ये इतने महंगे भी होते हैं। इसमें बहुत मेहनत लगती है और फिर तैयार होती है चटक रंगों और मनमोहक डिजाइन वाली पटोला सिल्क साड़ी या लहंगा।
वैसे तो पटोला कहकर कई बार दुकानदार कुछ सामान बेच देता है, लेकिन अगर सही रेट में डिजाइनर लहंगा या साड़ी खरीदना हो तो कौन से डिजाइनर के पास जाएं? कौन सही पटोला देगा? इसके लिए कुछ विकल्प मौजूद हैं।
इसे जरूर पढ़ें- दिखना चाहती हैं सबसे अलग तो एक्ट्रेस की तरह लहंगे के साथ जैकेट पहनें
अगर 5 से 50 हज़ार की रेंज में पटोला खरीदना है तो ये विकल्प अच्छे साबित हो सकते हैं-
ये ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पटोला साड़ी-दुपट्टे 20 हज़ार की रेंज में रखते हैं। वैसे तो यहां रेंज 1 लाख तक हो सकती है, लेकिन 50 हज़ार से कम में भी अच्छे विकल्प उपलब्ध होंगे। कीमत सिल्क और काम के हिसाब से तय होती है।
यहां 5 हज़ार से शुरुआत होती है और साड़ियां 20 हज़ार तक आ सकती हैं। इसी के साथ लहंगे की शुरुआत 10 हज़ार से लेकर 25 हज़ार तक मिल सकती है। ये बहुत अफोर्डेबल है और ये कई रंगों में उपलब्ध होता है। साड़ी के डिजाइन भी अच्छे मिल जाएंगे।
इस ब्रांड में अफोर्डेबल डिजाइनर दुपट्टे मिल जाएंगे जो 6 हज़ार की रेंज से शुरू होते हैं। यहां 20-30 हज़ार में साड़ियां भी मिल जाएंगी। यहां कपड़ों के रंग बेहद लुभावने लगेंगे और सिल्क साड़ियां काफी अच्छी क्वालिटी की होंगी।
इनके पास कुछ बेहद अफोर्डेबल लहंगे हैं। यहां 15 से 30 हज़ार की रेंज में भी लहंगे मिल जाएंगे जो छोटे फंक्शन के लिए अच्छे होंगे। यहां लहंगे और साड़ियां थोड़े मॉर्डन ट्विस्ट के साथ मिलेंगी। यानी मॉर्डन ब्लाउज या डिजाइन आदि।
अगर हाई रेंज डिजाइनर चाहिएं तो Bhumika Grover, Vasansi, Kanakatala जैसे ब्रांड्स पर भरोसा किया जा सकता है। ये डिजाइनर 50 हज़ार से शुरू होंगे और आगे की रेंज आप उम्मीद लगा सकते हैं। यहां के पैटर्न, डिजाइन, कपड़े सभी कीमत के हिसाब से सिल्क और पटोला प्रिंट पर निर्भर करेंगे।
1. क्योंकि पटोला साड़ी काफी भारी होती है और उसमें बहुत से रंग होते हैं इसलिए ब्लाउज प्लेन रखना जरूरी है। प्लेन क्लासिक सिल्क ब्लाउज काफी अच्छा लगेगा। कंट्रास्ट रंग में भी इसे ले सकते हैं। साड़ी या लहंगे की खूबसूरती और खिलकर सामने आएगी। अगर साड़ी सिल्क की साड़ी को लेकर थोड़ा संशय में हैं कि कहीं उसमें शेप अच्छा आए या न आए तो Clovia का साड़ी शेपवियर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये न सिर्फ परफेक्ट शेप देगा बल्कि पेटीकोट के झंझट से भी मुक्ति दिलाएगा। इसे 799 रुपए में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
2. पटोला साड़ी खर्च नहीं निवेश की तरह होती है। क्योंकि ये बहुत अच्छी क्वालिटी की होती है इसलिए महंगी भी होती है। अगर आपको पटोला प्रिंट पसंद है तो पहले दुपट्टे से शुरू कर सकती हैं। सिल्क की साड़ी या लहंगे में अगर जांघों के लिए थोड़ा सपोर्ट चाहिए तो शॉर्ट्स पहने जा सकते हैं। इसके लिए जॉकी के शॉर्ट्स अच्छे साबित होंगे जो स्किन में भी तकलीफ नहीं देंगे। इन्हें 249 रुपए में खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
3. पटोला साड़ियों और लहंगों के साथ सबसे अच्छे सोने के गहने लगते हैं। हां, कुछ पैटर्न पर चांदी भी अच्छी लग सकती है।
4. इनपर प्लेन क्रॉप टॉप या शर्ट ब्लाउज भी अच्छा लगेगा। पर इसके लिए नीचे का शेप अच्छा चाहिए। अगर जांघें थोड़ी सी मोटी हैं या लोअर बॉडी के शेप को लेकर आप सहज महसूस नहीं कर रही हैं तो माइक्रोफाइबर शेपवियर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे खरीदने के लिए यहां क्लिक करें।
इसे जरूर पढ़ें- ब्राइडल ब्लाउज़ के ये लेटेस्ट डिज़ाइन देखे हैं आपने?
1. दिल्ली का चांदनी चौक जहां हर तरह के डिजाइन मिल सकते हैं।
2. मुंबई के भूलेश्वर मार्केट में भी इस तरह का डिजाइन मिल सकता है।
3. अहमदाबाद और सूरत के कुछ बाज़ारों में भी पटोला साड़ी और लहंगे मिलेंगे।
हालांकि, इन लोकल मार्केट्स में भी जाकर आपको सही दुकान खोजने में थोड़ा समय लग सकता है। तो अगर आप पटोला प्रिंट पसंद करती हैं और सिल्क की दीवानी हैं तो अपने किसी फंक्शन में इस तरह का प्रिंट ट्राई करें। यकीनन ये किसी भी फंक्शन में चार चांद लगाने के लिए काफी है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।