क्या होती है राजस्थान की फेमस सांगानेरी प्रिंट? कैसे करें इसकी पहचान

 प्रिंटेड कपड़े पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन उस कपड़े में किस तरह के प्रिंट का डिजाइन बना होता है, अक्सर हम नहीं जानते हैं। इस बार हम आपको राजस्थान की फेमस सांगानेरी प्रिंट के बारे में बताते हैं। 
image

कपड़ों को अलग-अलग पैटर्न और प्रिंट में पहनने का शौक हम सभी को होता है। इसलिए हम अक्सर ऐसे डिजाइन और पैटर्न के कपड़ों को पहनना पसंद करते हैं, जिसे पहनने के बाद हमारा लुक अच्छा लगे। प्रिंटेड कपड़े सबसे ज्यादा पहने जाते हैं। लेकिन क्या आप कभी सोचते हैं कि प्रिंटेड कपड़ों के पैटर्न को कैसे तैयार किया गया होगा या फिर जिस तरह के प्रिंट को आपने पहना है उसे क्या कहते हैं। हम आपको आर्टिकल में राजस्थान के एक ऐसे ही प्रिंट पैटर्न के बारे में बताएंगे। जिसे वहां कई सालों से बनाया जा रहा है। इसे सांगानेरी प्रिंट (Sanganeri Print) कहते हैं। आर्टिकल में बताते हैं इस प्रिंट के बारे में साथ ही, आप इसकी पहचान कैसे करें।

क्या होती है सांगानेरी प्रिंट

सांगानेरी प्रिंट राजस्थान के जयपुर के पास स्थित सांगानेर नामक कस्बे की विशेष ब्लॉक प्रिंटिंग कला है। इसका इतिहास काफी साल पुराना है। यहां के कारीगर कपड़ों पर लकड़ी के ब्लॉक्स से हाथ से छपाई करते हैं, ताकि इस प्रिंट को अच्छे से क्रिएट कर सके।

Sangriya print

सांगानेरी प्रिंट की क्या होती है खासियत

  • सांगानेरी प्रिंट के लिए बारीक छपाई की जाती है। इसके लिए लड़की के ब्लॉक्स तैयार किए जाते हैं। इसकी मदद से कारीगर महीन प्रिंट पैटर्न को तैयार करते हैं।
  • आजकल बाजार में मिलने वाले कलर से इस प्रिंट पैटर्न को तैयार किया जाता है। लेकिन पहले यह सारे प्रिंट के लिए कलर नेचुरली चीजों से तैयार किए जाते थे। जैसे नीम, हरड़, हल्दी, फूलों और पौधों का इस्तेमाल रंगों के लिए किया जाता था।
  • सांगानेरी प्रिंट को सबसे ज्यादा सफेद या हल्के रंग के कॉटन फैब्रिक पर किया जाता है।
  • इसमें आपको ज्यादातरबेल-बूटे, फूल-पत्ती, आम, कमल, पेड़, मछली जैसे नेचुरल मोटिफ्स देखने को मिलते हैं।
  • सांगानेरी प्रिंट में एक ही रंग की छपाई भी होती है और कई रंगों की भी। इसे कलर ब्लॉक प्रिंटिंग कहा जाता है।

कैसे करें सांगानेरी प्रिंट की पहचान

  • इसके लिए आप डिजाइन की बारीकी का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे काफी महीन तरीके से तैयार किया जाता है।
  • इसमें रंगों को हल्का रखा जाता है, ताकि कपड़ा पहनने के बाद सिंपल और अच्छा लगे।
  • इसमें जिस तरह के प्रिंट सबसे ज्यादा बनाएं जाते हैं वो फूल, बेल, पत्ती और अन्य चीजों का होता है।
  • इस प्रिंट के लिए हमेशा मुलायम कॉटन वाले फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है।
  • असली ब्लॉक प्रिंट में पीछे की तरफ भी डिजाइन की हल्की छाप होती है।
fabic design

इस तरह से आप सही सांगानेरी प्रिंट वाले फैब्रिक को खरीद सकती हैं, और अपने लिए अच्छे डिजाइन वाले कपड़े ले सकती हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Flipkart, Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP