शादी के पहले होने वाले फंक्शन में सबसे खास मेहंदी वाला फंक्शन होता है। इस फंक्शन के दौरान महिलाएं बेस्ट आउटफिट की तलाश में होती है। वहीं अगर आप न्यू लुक चाहती हैं या ये चाहती हैं कि आपका लुक सबसे अलग नजर आए तो आप वेलवेट कुर्ता का चुनाव कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ न्यू डिजाइन वाले वेलवेट कुर्ता सेट दिखा रहे हैं जो आप मेहंदी वाले फंक्शन के दौरान वियर कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट वेलवेट कुर्ता
न्यू लुक के लिए आप इस तरह का फ्लोरलप्रिंट वेलवेट कुर्ता सेट का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की ड्रेस मेहंदी फंक्शन के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वहीं इस तरह के आउटफिट के साथ आप चोकर या पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही झुमके भी स्टाइल कर सकती हैं।
इस कुर्ते के साथ पेंट स्टाइल में सलवार पहन सकती हैं और यह आउटफिट आपको ऑनलाइन साथ ही ऑफलाइन दोनों ही जगहों पर 2000 से 3000 तक की कीमत में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Anarkali Suit Designs DIY:सेलिब्रिटी जैसा लुक पाने के लिए शादी में पहनें अनारकली सूट के ये डिजाइंस
एम्ब्रायडरी धोती स्टाइल कुर्ता
यह धोती स्टाइल कुर्ता भी आजकल काफी ट्रेंड में है और इस धोती स्टाइल कुर्ता को आप कई सारे मौकों पर वियर कर सकती हैं। इस धोती स्टाइल कुर्ता में एम्ब्रॉयडरी वर्क किया हुआ है और इसे पहनने के बाद आपका लुक रॉयल नजर आएगा। इस एम्ब्रॉयडरी धोती स्टाइल कुर्ता को आप ऑनलाइन और बाजार से 3000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकती हैं।
इस एम्ब्रॉयडरी धोती स्टाइल कुर्ता के साथ आप मिरर वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही चोकर स्टाइल कर सकती हैं साथ ही फुटवियर में आप जूती स्टाइल कर सकती हैं।
थ्रेड वर्क कुर्ता
इस तरह का थ्रेड वर्क कुर्ता भी आप मेहंदी फंक्शन में पहन सकती हैं। ये आउटफिट ग्रीन कलर में है और इस आउटफिट में थ्रेड वर्क किया हुआ है। इस आउटफिट को 1500 से 2000 की कीमत में खरीद सकती हैं।
इस आउटफिट के पर्ल वर्क वाली ज्वेलरी साथ ही चोकर स्टाइल कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:Salwar Suit: गर्मी में इजी-ब्रीजी लुक देने का काम करेंगे फ्लोरल डिजाइंस के ये सलवार-कमीज
अगर आपको ये आउटफिट डिजाइंस और इसे स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: lifestylestores, nykaafashion, myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों