संगीत नाइट में दिखेगा बस आपका जलवा, स्टाइल करें ऐसी रफल साड़ियां

Ruffle saree designs for sangeet night: महिलाएं किसी भी फंक्शन में अपने लुक को स्टाइलिश बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में संगीत नाइट के लिए आप रफल साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। आइए देखें लेटेस्ट डिजाइन्स।
ruffle saree

हर महिला को सजना-संवरना बहुत पसंद होता है। वह अपने लुक को इंप्रेसिव बनाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका हर लुक बेहद अट्रैक्टिव और स्टाइलिश होता है। फिर चाहे वो इंडियन हो या फिर वेस्टर्न। महिलाएं अपने लुक को क्लासी टच दे ही देती हैं। वहीं अगर आपको किसी फंक्शन में जाना हो फिर तो आपको और भी ज्यादा सोचना पड़ता है। आखिर लेडीज ग्रुप में और उस पार्टी में हर महिला खुद को सबसे हटके देखना चाहती है। ऐसे में हमें फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हुए अपना लुक डिसाइड करना पड़ता है।

ऐसे में अगर आपको भी बहुत जल्द किसी संगीत नाइट सेरेमनी में शामिल होना है और आप अपना लुक अभी तक नहीं फिक्स कर पाई हैं, तो ऐसे में आज हम आपके लिए एक साड़ी स्टाइल लेकर आए हैं। जिसको आप संगीत नाइट में कैरी करके अपना लुक स्टाइलिश और गॉर्जियस बना सकती हैं। ऐसी साड़ियां पहनने के बाद काफी स्मार्ट लगती हैं। दरअसल, हम बात कर रहे हैं सफल साड़ी की यह साड़ियां संगीत नाइट में स्टाइल करने के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं। आइए डालते हैं एक नजर डिफरेंट रफल साड़ी लुक्स पर।

शिफॉन लहरिया बॉर्डर रफल साड़ी

अगर आपको संगीत नाइट में अपना लुक यूनिक बनाना है, तो उसके लिए आप इस तरह की शिफॉन फैब्रिक वाली लहरिया साड़ी कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ियां काफी लाइटवेट होती हैं तो कैरी करने के बाद काफी ग्लैमरस टच देती हैं। इन तरह की साड़ी को आप आसानी से ड्रेप कर सकती हैं। इसके संग आप कोई भी फुल स्लीव्स का ब्लाउज कार्य करें। वहीं इस साड़ी के संग पर्ल ज्वेलरी, ओपन हेयर और न्यूड मेकअप बेस्ट रहेगा।

double shade ruffle saree

जॉर्जेट मल्टी फ्लेयर रफल साड़ी

पार्टी में स्टाइलिश लुक के लिए इस तरह की मल्टी फ्लेयर रफल साड़ी बेस्ट ऑप्शन हैं। ऐसी साड़ियां यंग गर्ल्स की पहली पसंद रहती हैं। इस प्लेन साड़ी के संग आप भी कोई हैवी वर्क वाला ब्लाउज पेयर अप करें। इस साड़ी का लुक पहनने के बाद काफी निखर कर आता है। ऐसे में संगीत नाइट फंक्शन के लिए यह परफेक्ट चॉइस रहेंगी। इसके संग आप स्लीक का सिल्वर नेकलेस और कर्ली हेयर के साथ ग्लॉसी मेकअप रखें।

ये भी पढ़ें: Silk Suit Designs : संगीत नाइट में हर कोई हो जाएगा आपके लुक का फैन, अगर स्टाइल करेंगी ये न्यू डिजाइंस वाले सिल्क सूट

red ruffle saree

साटन कट दाना वर्क रफल साड़ी

संगीत नाइट में यदि आपको गर्ल्स गैंग में कुछ हटके दिखना है, तो उसके लिए आप इस तरह की साटन रफल साड़ी ले सकती हैं। इस साड़ी के बॉर्डर पर कट दाना वर्क किया गया है। आप भी ऐसी साड़ी के संग स्लीवेल्स ब्लाउज पहनें। यह साड़ी आपके लुक को एलिगेंट लुक देगी। इसके संग आप कोई भी पेंडेंट नेकलेस कैरी करके बालों में बन हेयर स्टाइल बनाएं और मेकअप को हैवी लुक दें।

ये भी पढ़ें: Shreya Ghoshal: संगीत नाइट में दिखना है खूबसूरत तो श्रेया घोषाल के ये लुक्स करें रीक्रिएट, यादगार बनेगा इवेंट

blue ruffle saree

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: myntra/amazon/flipkart

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP