Jewellery Designs: आजकल अलग-अलग नेकलाइन के ब्लाउज और सूट वियर करने को मिल जाते हैं। जिससे आपका लुक भी परफेक्ट लगता है साथ ही आपको नए फैशन ट्रेंड के हिसाब से स्टाइलिश कपड़े पहनने को मिलते हैं। लेकिन इनका लुक भी कभी अच्छा नजर आता है जब आप इसके साथ अच्छी ज्वेलरी वियर करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हम परफेक्ट लगते हैं। अगर आप भी डीप नेकलाइन वाले सूट या किसी तरह की ड्रेस वियर कर रही हैं तो बेस्ट है कि आप इसके साथ पेंडेंट नेकलेस को वियर करें। यह क्लासी लगते हैं साथ ही स्टाइलिश लुक क्रिएट करते हैं।
सिल्वर पेंटेंड नेकलेस
अगर आपक वेस्टर्न या फिर इंडो वेस्टर्न आउटफिट स्टाइल कर रही हैं और उसके साथ क्या वियर करें इसके बारे में सोच रही हैं तो बेस्ट है कि आप इस सिल्वर पेंटेंड नेकलेस को स्टाइल करें। ये सिंपल होता है और क्लासी लुक के लिए परफेक्ट होता है। इसमें आपको अलग-अलग डिजाइन मिल जाएंगे, साथ ही आप चाहे तो इसे कस्टमाइज्ड भी करा सकती हैं। मार्केट में ये आपको 500 रुपये में मिल जाएंगे। जिसे आपको अपने आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं।
बीड्स स्टोन स्टड नेकलेस
अगर आप डीप नेकलाइन वाले ब्लाउज या फिर सूट को वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप बीड्स स्टोन स्टड वाले नेकलेस (फ्यूजन वियर आउटफिट्स) को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के नेकलेस सेट आपको मार्केट में 100 से 250 रुपये में मिल जाएंगे। इनकी खास बात ये होती है कि इसमें जो पेंटेंड होता है वो छोटा और बड़ा दोनों तरह का मिल जाता है। जिससे आप अपने नेकलाइन के हिसाब से खरीद सकती हैं। कलर भी आपको काफी अच्छे-अच्छे मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: नेकलेस के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपको देंगे स्टेटमेंट लुक
हैंडक्राफ्ट नेकलेस सेट
अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो आप चोकर स्टाइल में पेंडेंट सेट खरीद सकती हैं। इसमें आपको (ओवल फेस शेप के लिए इयररिंग्स) बहुत छोटा सा पेंडेंट मिलेगा जिसके अंदर हैंड वर्क किया हुआ होगा। इस तरह के नेकलेस को आप किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में ये थोड़े ज्यादा रेट पर आपको मिलेंगे। लेकिन पहनने में यही लुक को परफेक्ट बनाएंगे।
इसे भी पढ़ें: कानों में पहनेंगी इयर कफ इयररिंग्स तो दिखेंगी आकर्षक
इन पेंडेंट नेकलेस सेट को स्टाइल करें इससे आपका लुक परफेक्ट के साथ-साथ काफी स्टाइलिश लगेगा और नेकलेस के साथ ये सूट करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों