
तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के बारे में कौन नहीं जानता। पिछले बारह सालों से लगातार सब टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो के हर किरदार को लोग उनके असली नाम से नहीं, बल्कि किरदार के नाम से ही जानते हैं। इस शो की ऐसी ही एक कलाकार हैं बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता। पिछले बारह सालों में बबीता के लुक में काफी चेंज आया है। सीरियल में उनके लुक को काफी मॉडर्न रखा गया है।
वैसे मुनमुन दत्ता सिर्फ सीरियल में ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी अपने लुक्स में काफी एक्सपेरिमेंट करती हैं और वह अपनी कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकांउट से अपने फैन्स के साथ शेयर करती हैं। मुनमुन दत्ता स्टाइल के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है। उनके वार्डरोब में साड़ी से लेकर शॉर्ट ड्रेसेज सबकुछ शामिल हैं, लेकिन पोल्का डॉट स्टाइल से उनका खासा लगाव है। मुनमुन के वार्डरोब में पोल्का डॉट स्टाइल में एक नहीं, बल्कि कई ड्रेसेज मौजूद हैं। अगर आपको भी पोल्का डॉट स्टाइल अच्छा लगता है और आप उसे अपने वार्डरोब में शामिल करना चाहती हैं तो मुनमुन दत्ता के इन स्टाइल्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर का पोल्का डॉट ड्रेस
View this post on Instagram
रेड एंड व्हाइट का कॉम्बिनेशन कभी फेल नहीं होता। मुनमुन दत्ता ने भी पोल्का डॉट स्टाइल में रेड एंड व्हाइट को चुना है। इस लुक में मुनमुन ने रेड कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है, जिसपर व्हाइट पोल्का डॉट बने हैं। इस शार्ट ड्रेस का पफ स्लीव्स लुक इसे और भी खास बना रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: पोल्को डॉट्स और न्यूड मेकअप के साथ जेनिफर विंगेट दिखीं बेमिसाल
View this post on Instagram
मुनमुन दत्ता का यह लुक सिंपल होने के बावजूद भी काफी अच्छा लग रहा है। इस लुक के मुनमुन ने स्काई ब्लू कलर की स्लीवलेस शार्ट ड्रेस पहनी है। जिसके उपर व्हाइट कलर का पोल्का डिजाइन बना हुआ है। इस लुक में मुनमुन ने मेकअप को बेहद लाइट रखा है।
View this post on Instagram
मुनमुन दत्ता का यह पोल्का डॉट स्टाइल बेहद खास है। इस लुक में मुनमुन ने स्किन कलर की शार्ट ड्रेस कैरी की है, जिसके उपर रेड एंड ब्लैक कलर का पोल्का डॉट डिजाइन है। मुनमुन ने materialgbyprishakritika द्वारा डिजाइन किया गया आउटफिट पहना है। इस लुक को खास बना रहा है इसका बेल्ट डिजाइन। इस लुक में मुनमुन ने amorecoutureofficial द्वारा डिजाइन किया गया कोरसेट स्टाइल बिग बेल्ट भी टीमअप किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मुनमुन ने goldqueen_in ब्रांड के लॉन्ग ईयररिंग कैरी किए हैं।
अगर आप दोस्तों के साथ बाहर जा रही हैं तो मुनमुन की तरह पोल्का डॉट को स्टाइल कर सकती हैं। इस लुक में मुनमुन ने स्काई ब्लू शॉर्ट ड्रेस पहनी है, जिसके उपर व्हाइट कलर को पोल्का डॉट स्टाइल है। मुनमुन ने अपने लुक को पोनीटेल और रेड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है।
View this post on Instagram
अगर आप इंडियन वियर में पोल्का डॉट स्टाइल को शामिल करना चाहती हैं तो आपको मुनमुन का यह स्टाइल जरूर पसंद आएगा। इस लुक में मुनमुन ने tbwbyurvidama ब्रांड का आउटफिट कैरी किया है।
ब्लू कलर के कोल्ड शोल्डर कुर्ते को मुनमुन ने गोल्डन कलर की सलवार के साथ पहना है। इस सूट के उपर गोल्डन कलर के बिग पोल्का डिजाइन है। वहीं मेकअप में मुनमुन ने पिंक लिपस्टिक लगाई है और आईज को विंग्ड लुक दिया है।
View this post on Instagram
Judge me when you’re perfect ... 😊 . . #postoftheday #pictureoftheday
केजुअल्स में पोल्का डॉट स्टाइल को कैरी करने का यह भी अच्छा तरीका है। इस लुक में मुनमुन ने ग्रीन कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है, जिसके उपर व्हाइट पोल्का डॉट बने हैं। इस आउटफिट में बो लुक इसे और भी खास बना रहा है। अपने लुक को मुनमुन ने व्हाइट स्नीकर्स से कंप्लीट किया है। वहीं मेकअप में मुनमुन ने रेड लिप्स को जगह दी है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।