दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम है। लड़कियां सिर्फ उनकी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनके स्टाइल को भी काफी पसंद करती है। दिव्यांका त्रिपाठी कई बेहतरीन शो जैसे ’बनूं मैं तेरी दुल्हन’ और ’ये हैं मुहब्बतें आदि में नजर आ चुकी है। उनका शो ये हैं मुहब्बतें हाल ही में बंद हुआ है और इस सीरियल में दिव्यांका के डॉ. इशिता भल्ला के किरदार को महिलाओं ने काफी पसंद किया। दिव्यांका ने परदे पर एक बहू, बेटी और मां के रोल को बेहद ही संजीदगी के साथ निभाया है। वैसे दिव्यांका टीवी की एक ऐसी पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जिनका नाम सामने आते ही साड़ी पहने हुए उनकी छवि दिमाग में बनती हैं।
परदे पर भले ही दिव्यांका साड़ी व सूट में नजर आती हों, लेकिन अपने निजी जीवन में दिव्यांका इंडियन वियर के साथ-साथ वेस्टर्न आउटफिट भी उतनी ही बखूबी के साथ कैरी करती हैं। इतना ही नहीं, उनके इंस्टाग्राम अकांउट पर कई शॉर्ट ड्रेस में भी उनकी तस्वीरें है।
इसे जरूर पढ़ें- Divyanka Tripathi के ये 5 ब्लाउज डिजाइन आपकी साड़ी को बना देंगे स्टाइलिश
एक बोल्ड आउटफिट को एलीगेंस के साथ कैसे कैरी किया जाता है, यह कोई दिव्यांका से सीखे। तो चलिए आज हम आपको दिव्यांका के कुछ शॉर्ट ड्रेस आउटफिट लुक्स के बारे में बता रहे हैं। इसे देखने के बाद आप भी यकीनन उनके स्टाइल की फैन हो जाएंगी-
रेड विद ब्लैक
दिव्यांका का यह शॉर्ट ड्रेस स्टाइल हॉलिडे के लिए एकदम परफेक्ट है। इस लुक में दिव्यांका ने रेड एंड ब्लैक कलर का शॉर्ट ड्रेस पहना है। इसके साथ दिव्यांका ने ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट्स टीमअप किए है। साथ ही नेट की लेगिंग्स भी पहनी है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दिव्यांका ने लाइट मेकअप और ओपन हेयर लुक रखा है।
ब्लैक आउटफिट
दिव्यांका का यह ब्लैक कलर शॉर्ट ड्रेस लुक किसी पार्टी में आसानी से पहना जा सकता है। इस लुक में दिव्यांका ने kashmiraaofficial द्वारा डिजाइन किया गया ब्लैक कलर का बॉडीकॉन शॉर्ट ड्रेस आउटफिट पहना है। इस ब्लैक आउटफिट में फ्लोरल एंब्रायडरी उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है।
Recommended Video
दिव्यांका ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लॉन्ग ईयररिंग्स, पर्स व ब्लैक हील्स टीमअप किए है। वहीं लाइट मेकअप और ओपन हेयर्स में दिव्यांका बेदह खूबसूरत लग रही हैं।
पिंक आउटफिट
इस लुक में शॉर्ट ड्रेस को दिव्यांका ने बेहद यूनिक तरह से कैरी किया है। दिव्यांका ने लाइट पिंक कलर में शॉर्ट ड्रेस को लेस लुक में पहना है। इस आउटफिट के स्लीव्स पर भी थोड़ा सा रफल लुक दिया गया है। अपने लुक को और भी इंटरस्टिंग बनाने के लिए दिव्यांका ने स्नीकर्स कैरी किए हैं। पिंक लिप्स और ओपन हेयर्स लुक में दिव्यांका का लुक यकीनन काफी खास है।
इसे जरूर पढ़ें- दिव्यांका ने शेयर की भोपाल से मुंबई तक पहुंचने की उनकी कहानी
येलो आउटफिट
इस लुक में दिव्यांका ने येलो प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही है। दिव्यांका काफी रिलैक्स मूड में हैं और अगर आप दोस्तों के साथ हैंगआउट कर रही हैं तो दिव्यांका के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसके साथ दिव्यांका ने skechersindia C ब्रांड के फुटवियर टीमअप किए हैं। मेकअप में दिव्यांका ने रेड लिप्स लुक रखा है। साथ ही मिडिल पार्टिंग के साथ ओपन स्लीक हेयरस्टाइल उनके लुक को कॉम्पलीमेंट कर रहा है।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।