सब टीवी पर प्रसारित होने वाले शो तेरा क्या होगा आलिया की तारा यानी प्रियंका पुरोहित को घर-घर में लोग पहचानते हैं। प्रियंका पुरोहित ने बेहद कम समय में दर्शकों के प्यार को हासिल किया है। वैसे तो शो में प्रियंका अपने किरदार के अनुसार खुद को स्टाइल करती हैं, लेकिन रियल लाइफ में प्रियंका पुरोहित काफी स्टाइलिश है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपको उनके कई स्टाइलिश लुक देखने को मिल जाएंगे। प्रियंका इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाती हैं और उनका हर लुक काफी स्टाइलिश होता है। ऐसे में अगर आप समर्स में अपने वार्डरोब को अपडेट करने का मन बना रही हैं तो ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस प्रियंका पुरोहित के वार्डरोब को देख सकती हैं। आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस प्रियंका पुरोहित के कुछ शार्ट ड्रेस स्टाइल के बारे में बता रहे हैं, जो आप भी अपने समर लुक्स का हिस्सा बना सकती हैं-
प्रियंका का यह शार्ट ड्रेस समर लुक यकीनन काफी अट्रैक्टिव है। इस लुक में प्रियंका ने लाइट कलर का टॉप पहना है, जिसके साथ उन्होंने डेनिम स्कर्ट को टीमअप किया है। वहीं इसके साथ प्रियंका के फुटवियर भी काफी खास है। इन फुटवियर को फ्रिंज लुक दिया गया है। वहीं एसेसरीज में प्रियंका ने ईयररिंग्स को कैरी किया है। मेकअप को प्रियंका ने लाइट रखा है और हेयर्स को हाफ अप एंड डाउन लुक दिया है।
इसे भी पढ़ें: टीवी एक्ट्रेस प्रियंका पुरोहित के स्टाइलिश गॉगल्स का कलेक्शन देखकर आप भी हो जाएंगी इंप्रेस
इस लुक में प्रियंका ने लाइट ग्रीन कलर का टॉप पहना है, जिसके साथ उन्होंने ब्लू डेनिम स्कर्ट को टीमअप किया है। मेकअप को प्रियंका ने नेचुरल ही रखा है, लेकिन हार्ट शेप के गॉगल्स उनके स्टाइल को काफी खास बना रहे हैं। नो एसेसरीज लुक के साथ प्रियंका ने हेयर्स को हाफ अप एंड डाउन लुक दिया है।
इस लुक में प्रियंका ने पिंक कलर के टॉप के साथ निऑन ग्रीन शार्ट्स टीमअप किए है। इसके साथ प्रियंका ने ब्लैक बेल्ट और सिल्वर जैकेट भी पहनी है। नेचुरल लुक और ओपन हेयर्स में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही है। ( टीवी एक्ट्रेस देवोलीना की शार्ट ड्रेस लुक्स) इसके साथ प्रियंका ने राउंड गॉगल्स भी कैरी किए हैं।
यह विडियो भी देखें
प्रियंका का यह शार्ट ड्रेस केजुअल लुक को आप आउटिंग के दौरान भी आसानी से कॉपी कर सकती हैं। इस लुक में प्रियंका ने ब्लैक कलर के टॉप को पहना है, जिसके साथ उन्होंने ब्लू शार्ट्स को टीमअप किया है। इस लुक में प्रियंका के गॉगल्स काफी स्टाइलिश लग रहे हैं और उनके लुक को एकदम डिफरेंट बना रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका पुरोहित की फिटनेस कहानी, एक दिन भी वर्कआउट मिस न करें
इस लुक में प्रियंका ने मल्टीकलर टॉप पहना है, जिसके साथ उन्होंने ब्लू शार्ट्स को टीमअप किया है। वहीं सिल्वर जैकेट प्रियंका के लुक को स्पाइसअप किया है। अपने इस लुक के साथ प्रियंका ने व्हाइट शूज को पहना है। नेचुरल लुक और ओपन हेयर में प्रियंका काफी खूबसूरत लग रही हैं।
इस लुक में प्रियंका ने मल्टीकलर शार्ट ड्रेस पहनी है। अपने इस स्टाइल में प्रियंका ने बैग और बिग ईयररिंग्स को भी टीमअप किया है। नेचुरल लुक के साथ प्रियंका ने पोनीटेल बनाया है। इसके साथ प्रियंका ने राउंड गॉगल्स भी कैरी किए हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@priyankapurohit07)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।