सब टीवी पर प्रसारित होने वाले शो तेरा क्या होगा आलिया को इन दिनों दर्शकों का खासा प्यार मिल रहा है। सीरियल के मुख्य किरदारों में से एक तारा यानी प्रियंका पुरोहित के शो में कई तरह के शेड्स देखने को मिल रहे हैं। वैसे तो सीरियल में प्रियंका अमूमन देसी अवतार में ही नजर आती हैं। लेकिन रियल लाइफ में वह काफी स्टाइलिश हैं और अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं चूकतीं। वैसे प्रियंका सिर्फ अपने कपड़ों के साथ ही नहीं, गॉगल्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती हैं।
प्रियंका पुरोहित के पास गॉगल्स का अच्छा खासा कलेक्शन है और हर मौके पर वह एक अलग स्टाइल के ही ग्लासेज कैरी किए हुए नजर आती हैं। इन ग्लासेज की मदद से उनका लुक पूरी तरह ही बदल जाता है। अगर आप भी एक सिंपल से चेंज की मदद से अपने लुक को पूरी तरह बदल देना चाहती हैं तो प्रियंका पुरोहित की तरह अलग-अलग स्टाइल के गॉगल्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बना सकती हैं। तो चलिए देखते हैं प्रियंका पुरोहित के कुछ बेहतरीन व स्टाइलिश गॉगल्स लुक-