herzindagi
aneet padda fashion

आजकल खूब ट्रेंड में हैं Saiyaara एक्ट्रेस अनीत जैसी कलमकारी शार्ट कुर्तियां, यंग गर्ल्स करें स्टाइल

Kalamkari short kurti designs: यदि आपने हाल में बड़े पर्दे जबरदस्त कमाई करने वाली सैयारा मूवी देखी होगी तो फिल्म की एक्ट्रेस अनीत पड्डा की कलमकारी कुर्तियां भी जरूर देखी होंगी। अगर आपको भी अभिनेत्री की कुर्तियां पसंद आई है तो आज हम आपको कुछ खूबसूरत कलमकारी शार्ट कुर्तियां दिखाने जा रहे हैं। जिनसे यंग गर्ल्स आइडिया ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-07-31, 22:39 IST

हाल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। ऐसे में फिल्म के साथ मूवी की एक्ट्रेस अनीत पड्डा का फैशन सेंस भी जमकर वायरल हो रहा है। अभिनेत्री ने इस फिल्म में स्लीवलेस कलमकारी कॉटन फैब्रिक कुर्तियां पहनी हैं। ऐसे में उनका यह लुक यंग गर्ल्स को बहुत पसंद आ रहा है। आजकल ट्रेडिशनल और फ्यूजन लुक काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। ऐसे में अनीत की यह कलमकारी कुर्तियां चर्चा का विषय बनी हुई हैं और इनकी डिमांड दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। यदि आपको भी मूवी के साथ एक्ट्रेस की कलमकारी शॉर्ट कुर्तियां पसंद आई हैं तो आज हम आपको कुछ लेटेस्ट कलमकारी कुर्तियों का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इनको आप कॉलेज से लेकर ऑफिस हर मौके पर कैरी कर सकती हैं।

रेड कलमकारी शार्ट कुर्ती

रेड कलर की यह लीफ प्रिंट वाली कलमकारी शार्ट कुर्ती बेहद गॉर्जियस लुक दे रही है। इसके संग आप कोई भी जींस या लेगी कैरी कर सकती हैं। ऐसी कुर्तियां कैरी करने के बाद काफी एलिगेंट लुक देती हैं। इनके संग आप बिग ऑक्सीडाइज झुमकी और ब्रेसलेट पहनें। साथ में, बालों को ओपन रखें और मेकअप को न्यूड रखें। इस रेड कलर की कुर्ती के साथ व्हाइट जींस पहन सकती हैं। इस कुर्ती को आप दोस्तों के साथ आउटिंग, कॉलेज और ऑफिस में भी पहन सकती हैं।

red kalmkari kurti

कॉलर प्रिंट कलमकारी शार्ट कुर्ती

यंग गर्ल्स इस तरह की कॉलर कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। इसके संग आप लूज जींस पहनें ताकि आपका लुक क्लासी नजर आएं। ऐसी कुर्तियां आपके लुक को ग्लैमरस टच देती हैं। कॉलर वाली कुर्तियों का लुक काफी फैशनेबल लगता है। यह कुर्तियां आप ऑफिस में ब्लैक ट्राउजर और जींस के साथ भी पहन सकती हैं। इसके संग आप कोई भी फंकी इयररिंग्स, पोनी हेयर स्टाइल से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Short Kurti Designs : ये 5 लेटेस्ट डिजाइंस वाली शॉर्ट कुर्ती ऑफिस में अट्रैक्टिव लुक के लिए है बेस्ट

यह विडियो भी देखें

collor neck kurti

सर्कल प्रिंट मरून कलमकारी शार्ट कुर्ती

यदि आपको अपना लुक ग्लैमरस बनाना है तो आप इस तरह की सर्कल प्रिंट वाली मरून कलर की कलमकारी शार्ट कुर्ती को अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्तियां आपके लुक को ग्लैमरस बनाती हैं। इन कुर्तियों को आप हर मौके पर पहनकर खास बना सकती हैं। यंग गर्ल्स को ऐसी कुर्तियां ज्यादा पसंद आती हैं। इनके संग आप पर्ल नेकलेस और इयररिंग्स कैरी करके अपना लुक स्मार्ट बना सकती हैं। इसके संग आप हाई हील्स पहनकर हेयर स्टाइल को हाफ टक कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ट्राई करें ये 4 अनारकली शॉर्ट कुर्ती, खूबसूरती और स्टाइल का मिलेगा परफेक्ट कॉम्बिनेशन

short cotton kuti

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/KAORI BY SHREYA AGARWAL/Anouk Rustic/Anouk Rustic

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।