Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर पाना है एक्ट्रेसेस जैसा खूबसूरत लुक, तो चूज करें इन 4 रंगों की साड़ियां

Makar Sankranti Sarees Idea 2025: यदि आप भी एक्ट्रेसेस की तरह खूबसूरत दिखने का सोच रही हैं, तो आज हम आपके लिए चार अलग-अलग रंगों की साड़ियां लेकर आए हैं। जिनको आप मकर संक्रांति पर कैरी कर सकती हैं।  
makar sankranti outfit ideas

हर त्योहार पर महिलाएं खुद को एक न्यू लुक देने का सोचती हैं। ऐसे में अक्सर हम लोग एक्ट्रेसेस के लुक्स को रीक्रिएट करते नजर आते हैं। मार्केट में फैशन का ट्रेंड हर दिन बदलता रहता है, लेकिन कुछ कलर और फैब्रिक ऐसे होते हैं। जिनका फैशन कभी आउट नहीं होता है। आप उनको हर मौके पर स्टाइल करके अपने लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। इनको कैरी करने के बाद आप बेहद क्लासी और ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आती हैं।

फेस्टिवल पर घर में महिलाओं के लिए वैसे ही बहुत काम होते हैं। ऐसे में कभी-कभी वो अपने ऑउटफिट सलेक्शन को लेकर कंफ्यूज हो जाती हैं। कल 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में यदि आप आपने अभी तक अपना साड़ी लुक डिसाइड नहीं किया है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे कलर की साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप इस फेस्टिवल पर कैरी करके एकदम भारतीय नारी नजर आएगी। यह जो रंग हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इनको हर कोई पहनकर खूबसूरत नजर आ सकता है।

मस्टर्ड येलो सिल्क साउथ साड़ी

yellow saree

मकर संक्रांति के मौके पर आप कीर्ति शेट्टी के जैसी मस्टर्ड येलो कलर की साउथ सिल्क साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। डीवा की गोल्डन जरी वर्क बॉर्डर साड़ी के साथ कट दाना वर्क वाला फुल स्लीव्स जीरो नेक ब्लाउज बेहद गॉर्जियस लग रहा है। ऐसे ब्लाउज के संग आपको किसी भी तरह की ज्वेलरी पहनने की जरूरत नहीं होती है। आप केवल इस साड़ी के संग गोल्डन कलर के बिग इयररिंग्स से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। येलो कलर की साड़ी फेस्टिवल पर खूब जंचती हैं।

रेड शिफॉन साड़ी

यदि शादी के बाद यह ससुराल में आपकी पहली मकर संक्रांति है, तो आप इस मौके पर एक्ट्रेस की तरह रेड कलर की गोल्डन बॉर्डर साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। इस बॉर्डर वाली प्लेन साड़ी के साथ गोल्डन कलर का कंट्रास्ट जरी वर्क वाला ब्लाउज काफी जंच रहा है। साथ में गोल्डन ब्रॉड नेकपीस मैचिंग इयररिंग्स लुक को ब्यूटीफुल बना रहे हैं। साड़ी के साथ आप भी डीवा की तरह गजरा बन लुक हेयर स्टाइल रख सकती हैं। मिनिमल मेकअप के साथ माथे पर लाल रंग की बिंदी आपका लुक परफेक्ट बना देगी।

पिंक बनारसी साड़ी

यदि आपको मकर संक्रांति पर एकदम रॉयल लुक में नजर आना है, तो आप अभिनेत्री अंकिता लोखंडे की पिंक बनारसी साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस साड़ी पर किया गया हैवी जरी वर्क साड़ी लुक को और भी ज्यादा गॉर्जियस लुक दे रहा है। पिंक साड़ी के संग एक्ट्रेस ने कंट्रास्ट कलर की पर्ल विद गोल्डन और ग्रीन स्टोन ज्वेलरी पहनी हुई है। इसके साथ मराठी नथ लुक को ट्रेडिशनल टच दे रही है। हेयर स्टाइल को डीवा ने लो बन लुक दिया है। वही साड़ी के संग उन्होंने कंट्रास्ट कलर का स्काई ब्लू स्टॉल पेयर किया है, जो कफ अट्रैक्टिव लुक दे रहा है।

नेवी ब्लू पटोला सिल्क साड़ी

कंगना रनौत की नेवी ब्लू पटोला सिल्क साड़ी भी मकर संक्रांति पर आपको गॉर्जियस लुक देगी। इसके साथ आप भी कंट्रास्ट कलर की झुमकी, बन हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप से अपना लुक कंप्लीट कर सकती हैं। एक्ट्रेस ने साड़ी के संग पोटली बैग लिया हुआ है। आप चाहे तो इस साड़ी के संग कोई स्लीक सा नेकपीस कैरी कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:Saree Designs : Makar Sankranti पर पाना चाहती हैं ट्रेडिशनल लुक तो वियर करें ये खूबसूरत डिजाइंस वाली साड़ियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Kangana Ranaut/Honey Rose/Ankita lokhande/Krithi Shetty

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP