herzindagi
sonam kapoor latest anarkali fashion is perfect main

करवा चौथ पर पहनना चाहती हैं कुछ डिफरेंट, सोनम कपूर के इस लुक से लें इंस्पिरेशन

अगर शादी के बाद यह आपका पहला करवा चौथ है, तो आप सोनम कपूर के इस अनारकली लुक को अपना सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2019-09-23, 18:43 IST

त्योहारों का सीजन शुरू होते ही महिलाओं की टेंशन भी शुरू हो जाती है। अन्य तैयारियों के साथ-साथ वह खुद के लिए भी एक डिफरेंट और स्टाइलिश लुक चाहती हैं। साथ ही त्योहारों पर वह काफी बिजी भी रहती हैं तो स्टाइल के साथ-साथ वह कंफर्ट के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती। अगर आप भी कुछ ऐसा ही ढूंढ रही हैं, जो आपको बेहद अलग लुक दें तो आप सोनम कपूर के इस स्टाइल से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड के इन 4 गानों में दिखती है करवा चौथ की झलक 

sonam kapoor latest anarkali fashion is perfect inside

 

सोनम कपूर को यूं ही बॉलीवुड में फैशनिस्ता नहीं कहा जाता। वह जो भी पहनती हैं, उसमें कुछ खास व अलग जरूर होता है। हाल ही में सोनम कपूर अनारकली सूट में नजर आई थी, लेकिन वह एकदम अलग लुक था। सोनम कपूर का यह लुक फेस्टिव सीजन के लिए एकदम परफेक्ट कहा जा सकता है। खासतौर से, अगर आप करवाचौथ पर साड़ी से हटकर कुछ ऐसा पहनना चाहती हैं, जो बेहद कंफर्टेबल और स्टाइलिश हो, तो आप सोनम कपूर के इस लुक को फॉलो कर सकती हैं। यह रेड कलर अनारकली सूट काफी खूबसूरत था, जिसे सोनम ने बेहद ही एलीगेंस के साथ कैरी किया था। तो चलिए देखते हैं सोनम कपूर का यह अनारकली स्टाइल लुक के बारे में-

sonam kapoor latest anarkali fashion is perfect inside

इस लुक में सोनम ने रेड कलर का फ्लोर लेंथ हाई नेक फुल स्लीव्स अनारकली पहना था। इसे उन्होंने चूड़ीदार और रेड टेक्सचर्ड दुपट्टे के साथ टीमअप किया था। सोनम का यह आउटफिट houseofmasaba ब्रांड के फेस्टिव एडिट कलेक्शन का है। इस लुक को करवाचौथ के लिए इसलिए भी परफेक्ट माना जा सकता है क्योंकि हर महिला शादी के बाद करवाचौथ पर सुहाग के रंग यानी लाल कलर को पहनना पसंद करती हैं। साथ ही यह कलर फेस्टिव मूड को भी दर्शाता है, ऐसे में सोनम के इस आउटफिट को फेस्टिव सीजन के लिए चुना जा सकता है।

sonam kapoor latest anarkali fashion is perfect inside

अपने इस अनारकली सूट के साथ सोनम ने आम्रपाली के झूमका ईयररिंग्स पहने थे। वहीं सोनम में कई डिफरेंट डिजाइन की रिंग्स को भी पहना था, जो आम्रपाली और गहना ज्वैलर्स के ब्रांड के थे।

 

sonam kapoor latest anarkali fashion is perfect inside

इसे भी पढ़ें: पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के साथ ही जरूर सुने यह कथाएं

चूंकि इन दिनों मिनिमम मेकअप ट्रेंड में है और सोनम ने भी इसी ट्रेंड को फॉलो किया। मेकअप में सोनम ने सॉफ्ट स्मोकी आईज और पिंक लिप्स रखे व हेयर्स को उन्होंने बन लुक दिया। इस पूरे लुक में अगर किसी चीज ने बार-बार हमारा ध्यान आकर्षित किया तो वह थी सोनम के माथे की रेड कलर की बिंदी। यह बिंदी उन्हें परफेक्ट इंडियन लुक दे रही थी। अगर आप भी इस बार त्योहारों के सीजन में खुद को अलग दिखाना चाहती हैं तो सोनम का यह लुक बेस्ट ऑप्शन है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।