Sleeves के Designs: करवा चौथ से पहले बनवा लें ये 4 बाजू डिजाइन, ब्लाउज की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आप भी इस साल करवा चौथ को यादगार बनाना चाहती हैं और अपने लुक से हस्बैंड को खुश करने का सोच रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसे बाजू के डिजाइन बताएंगे, जिन्हें आप बनवाकर अपने ब्लाउज की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं साथ ही करवा चौथ लुक को अट्रैक्टिव बनाने में भी यह डिजाइन मदद करेगी।
बर्फी कट बाजू डिजाइन
इस साल करवा चौथ पर अगर आप भी अपने लुक से सभी को खुश करने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए किसी भी साड़ी के साथ ब्लाउज बनवाने वाली हैं, तो इस तरह का बर्फी कट बाजू डिजाइन वाला ब्लाउज बनवा सकती हैं। ऐसा ब्लाउज आपके साड़ी लुक को अट्रैक्टिव और गॉर्जियस बनाने में मदद करेगा। आप इस तरह के बाजू को किसी भी टेलर से बनवा सकती हैं।
पफ स्लीव्स बाजू डिजाइन
यही नहीं इस साल करवा चौथ पर अगर आप साड़ी पहनने का सोच रही हैं, तो अपने साड़ी लुक को डिफरेंट बनाने के लिए आप इस तरह के खूबसूरत पफ स्लीव्स बाजू डिजाइन के ब्लाउज को बनवा सकती हैं। ऐसी बाजू डिजाइन इन दिनों अधिकतर महिलाओं को बेहद पसंद आ रही हैं। अब आप इस तरह के ब्लाउज को किसी भी टेलर से बनवा सकती हैं। ऐसी बाजू आपके हाथों को भी खूबसूरत बनाने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें: हर तरह की साड़ी के साथ खूब जचेंगे ये 5 डिजाइनर ब्लाउज के स्लीव, बढ़ेगी खूबसूरती
कट आउट बाजु डिजाइन
करवा चौथ हर महिला के लिए बहुत खास होता है। ऐसे में इस साल आप भी अपने करवा चौथ लुक को खास बनाने के लिए किसी भी साड़ी के साथ इस तरह की खूबसूरत कट आउट बाजु डिजाइन वाले ब्लाउज को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज आपके लुक को एलिगेंट टच देने में मदद करेंगे और आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे। इस तरह के बाजू को आप टेलर से बनवा सकती हैं या रेडीमेड ब्लाउज भी आपको बाजार में मिल जाएंगे।
राउंड पफ बाजू डिजाइन
अगर आप भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं और इस साल अपने करवा चौथ लुक को अट्रैक्टिव बनाने का सोच रही हैं, तो अब आप इस तरह के खूबसूरत राउंड पफ बाजू डिजाइन वाले ब्लाउज को बनवा सकती हैं। ऐसी बाजू वाले ब्लाउज आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे साथ ही आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे। आप इस तरह के ब्लाउज को न सिर्फ साड़ी बल्कि घाघरे या लहंगे के साथ भी पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें: ये 4 ब्लाउज स्लीव्स डिजाइन आपके साड़ी लुक को बना देंगे खास
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - PRINTEREST
- मोटी बाहों के लिए कौन सी ब्लाउज आस्तीन सबसे अच्छी है?
- ऐसी महिलाओं को सॉफ्ट और फ्लोई फैब्रिक जैसे शिफॉन, जॉर्जेट और क्रेप चूज करने चाहिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।