बॉलीवुड और टीवी के गलियारों में फेस्टिवल्स की अलग ही धूम रहती है। खासतौर पर सेलिब्रिटीज किस तरह त्यौहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं, उनकी फोटोज कितनी प्यारी हैं या उनकी पार्टी में कितने हंगामे हुए, ये सब जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। कल करवा चौथ का त्यौहार है। डेली सोप्स में करवा चौथ की धूम मचनी शुरू हो गई है और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसके रंग में रंग चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अमेरिका में देसी अंदाज दिखाते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेहंदी की तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने निक का नाम लिखा। इस साल बी टाउन और टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे कपल्स भी हैं, जो शादी के बाद पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। चलिए, आपको बताते हैं कौन हैं ये सेलिब्रिटी जोड़ियां।
View this post on Instagram
हिना खान और रॉकी जायसवाल ने इसी साल जून में शादी की। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और हिना की कैंसर से लड़ाई में रॉकी चट्टान की तरह उनके साथ खड़े नजर आए। हिना और रॉकी की लव स्टोरी बेहद खास है और आज के वक्त में प्यार पर यकीन करना सिखाती है। दोनों इस समय 'पति पत्नी और पंगा' शो में साथ नजर आ रहे हैं। ये दोनों इस साल शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।
View this post on Instagram
टीवी की बालिका वधू आनंदी यानी अविका दौर अब सच में वधू बन चुकी हैं। अविका ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद ने कुछ दिन पहले शादी की। लाल जोड़े में अविका का ब्राइडल लुक कमाल लग रहा था। ये दोनों भी इस समय 'पति पत्नी और पंगा' शो का हिस्सा है और शो में इनकी शादी की रस्में बड़ी धूम-धाम से दिखाई जा रही हैं। अविका और मिलिंद भी शादी के बाद इस साल पहली बार करवा चौथ का त्यौहार सेलिब्रेट करेंगे।
View this post on Instagram
सिंगर अरमान मलिक ने साल की शुरुआत में अपनी लेडी लव आशना श्रॉफ से शादी की थी। दोनों की ड्रीमी वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। कपल न लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2023 में सगाई और इस साल शादी की थी। ऐसे में इनका भी यह पहला करवा चौथ होगा।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर प्राजक्ता कोली ने इस साल फरवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड वृषांक खनल से शादी की थी। प्राजक्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में फैंस को उनके पहले करवा चौथ की फोटोज का इंतजार रहेगा।
सिंगर दर्शन रावल ने इस साल जनवरी में अपनी बेस्ट फ्रेंड धरल संग सात फेरे लिए थे। उनकी वेडिंग फोटोज फैंस को काफी पसंद आई थीं और दोनों की जोड़ी को फैंस खूब प्यार देते हैं। इस साल ये भी शादी के बाद पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।
स्मिता पाटिल और राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर की शादी काफी चर्चा में रही थी। कपल ने इस साल फरवरी में शादी की थी लेकिन शादी में प्रतीक ने अपने पिता को इनवाइट नहीं किया था, इस बात को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। इस साल ये भी पहली बार करवा चौथ का त्यौहार मनाने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बिदाई फेम सारा खान ने रचाई रामायण एक्टर के बेटे से शादी, सालों पहले बिग बॉस हाउस में भी किया था निकाह
View this post on Instagram
बिदाई फेम एक्ट्रेस और बिग बॉस 4 का हिस्सा रहीं सारा खान ने कल कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज की और फैंस को चौंका दिया। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर में कपल ग्रांड वेडिंग करेगा। ऐसे में देखना होगा कि क्या इस साल सारा करवा चौथ सेलिब्रेट करती हैं या नहीं?
यूथ के फेवरेट रैपर रफ्तार भी अपनी पत्नी मनराज जवांदा संग इस साल पहली बार करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाले हैं। यह उनकी दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2022 में उनका कोमल वोहरा संग तलाक हुआ था।
आपको इनमें से कि सेलिब्रिटी की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Hina Khan, Rocky Jaiswal, Avika Gor, Armaa Malik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।