Eid Special Suit Looks: ईद पर पहनें सोनाक्षी जैसे 4 फैशनेबल सलवार-सूट, सबकी टिक जाएंगी निगाहें

Sonakshi sinha salwar suit looks for eid: ईद का त्योहार बेहद नजदीक है। ऐसे में यदि आप अपने लिए ऑउटफिट की तलाश में हैं, तो बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खूबसूरत सलवार-सूट कलेक्शन से आइडिया ले सकती हैं।
Salwar suit,Indian fashion

सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ सोशल मीडिया पर अपने अट्रैक्टिव लुक्स को लेकर भी फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। उनका हर लुक काफी गॉर्जियस होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न सोनाक्षी अपने हर अटायर में कहर ढाती हैं। जिसके चलते उनका हर लुक आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। ऐसे में ईद का त्योहार बेहद नजदीक है। अगर आप अपने लुक को भी अभिनेत्री की तरह खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में सोनाक्षी के सलवार-सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी इंस्पिरेशन लेकर अपने ईद लुक में चार-चांद लगा सकती हैं। आइए देखें सोनाक्षी सिन्हा का फैशनेबल सूट कलेक्शन।

सोनाक्षी सिन्हा सूट लुक्स (Sonakshi sinha suit looks for eid

ईद पर आप भी सोनाक्षी सिन्हा के इन सलवार-सूट लुक्स सेआइडिया लेकर अपना लुक क्लासी बना सकती हैं।

फ्रंट कट लांग सूट

यदि आप अपने लुक को रिच और स्टाइलिश बनाने का सोच रही हैं , तो ईद पर पहनने के लिए इस फ्रंट कट लांग सूट से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं हो सकता है। इस नेवी ब्लू कलर के सूट पर जरी वर्क पर्ल वर्क किया गया है। साथ में बॉर्डर वाला नेट का प्लेन दुपट्टा जंच रहा है। सोनाक्षी का यह सूट काफी हैवी लुक दे रहा है। ऐसे में आप इस तरह का सूट ईद के लिए खरीद सकती हैं। अगर आपकी नई शादी हुई है तो यह आपके लिए परफेक्ट है। इसके संग आप चांद बाली इयररिंग्स और बन हेयर स्टाइल पेयर करें।

front cut suit

ऑर्गेंजा गरारा सूट

आजकल इस तरह के गरारा सूट काफी डिमांड में हैं। इनको आप कैरी करके अपना लुक मॉडर्न बना सकती हैं। यंग गर्ल्स ऐसे सूट पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। सोनाक्षी का स्काई ब्लू ऑर्गेंजा गरारा सूट ब्यूटीफुल लग रहा है। इस सूट पर व्हाइट कलर का थ्रेड वर्क किया गया है। जबकि कुर्ती के यॉक पर गोटा लेस लगी हुई है। इस सूट के संग आप पर्ल वर्क झुमकी और फंकी बन हेयर स्टाइल से अपना लुक गॉर्जियस बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: इफ्तार पार्टी में रॉयल और ट्रेडिशनल टच के लिए गरारा सूट सेट करें स्टाइल, देखें डिजाइंस

shrara suit

हैवी घेर अनारकली सूट

ईद पर यदि आप चाहती हैं, कि सबकी निगाहें आपके ऊपर टिक जाएं तो अभिनेत्री के जैसा ब्लैक हैवी घेर अनारकली सूट जरूर ट्राई करें। ब्लैक कलर के इस सूट पर गोल्डन कलर का वर्क किया गया है। प्लेन कुर्ती के साथ में चूड़ीदार बॉटम और हैवी वर्क वाला दुपट्टा काफी खिल रहा है। सोनाक्षी के सूट की बाजू फुल स्लीव्स हैं, जो कि उनके लुक को और भी ज्यादा क्लासी टच दे रही हैं। इस सूट के संग गोल्डन इयररिंग्स और स्ट्रेट हेयर स्टाइल आपका लुक कंप्लीट कर देगी।

ये भी पढ़ें: Floral Anarkali Suit Designs: इन 3 फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली सूट में पाएं स्टाइलिश लुक, देखें डिजाइंस

anarkali suit

ए लाइन सूट

नई नवेली दुल्हन पहली ईद के लिए सोनाक्षी सिन्हा की तरह लाल रंग का ए लाइन सूट खरीद सकती हैं। इसमें आप बला की खूबसूरत दिखेंगी। इस लाल रंग के सूट पर गोल्डन कलर का जरी वर्क किया गया है। सूट की नेकलॉइन हाई नेक है। इस सूट के संग सर्कल शेप गोल्डन इयररिंग्स ब्रेड हेयर स्टाइल आपका लुक ग्रेसफुल बना देगी। ऐसे सूट फेस्टिवल के मौके पर काफी खिलते हैं।

plazo suit

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: instagram/sonakshi sinha

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP