Shloka Mehta Garba Night Look: अनंत राधिका के लिए होस्ट की गई गरबा नाइट में मल्टी कलर लहंगा पहनें नजर आईं श्लोका मेहता, देखें तस्वीरें

अंबानी परिवार में शादी का माहौल बना हुआ है। 4 जुलाई को अंबानी परिवार ने गरबा नाइट पार्टी को होस्ट किया, जिसमें बेहद खूबसूरत नजर आईं श्लोका मेहता।

shloka mehta garba night look for anant radhika wedding look

अंबानी फैमिली में इस समय शादी का जश्न चल रहा है। इसलिए हर दिन कोई न कोई फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होती नजर आती हैं। 4 जुलाई को अंबानी फैमिली ने गरबा नाइट फंक्शन को होस्ट किया। इस फंक्शन में कई सारे लोग शामिल हुए। लेकिन हर किसी का ध्यान खींचा श्लोका मेहता ने। अपने देवर और देवरानी के इस फंक्शन में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी। आप भी इनकी तस्वीरों को देखकर यहीं कहेंगे। चलिए आपको भी दिखाते हैं इनकी तस्वीरें और बताते हैं इनके आउटफिट की खासियत।

श्लोका मेहता ने गरबा नाइट में पहना लहंगा (Shloka Mehta Garba Night Look)

Shloka Mehta Garba Night Look

श्लोका मेहता इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर लुक में खूबसूरत नजर आती हैं। लेकिन जब भी किसी खास फंक्शन की बात आती है, तो वो हमेशा अपने लिए कुछ अलग ही लुक को क्रिएट करने के बारे में सोचती हैं। अनंत राधिका के वेडिंग फंक्शन में वो हर बार अलग लुक में नजर आईं हैं। इस बार भी गरबा नाइट में वो अलग लहंगा लुक में दिखाई दी। इस बार उन्होंने डबल या सिंगल कलर लहंगा नहीं बल्कि मल्टीकलर लहंगे को स्टाइल किया है। इस लहंगा लुक में वो बेहदू खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।

इस डिजाइन का लहंगा पहनें गरबा नाइट में नजर आईं श्लोका मेहता (Shloka Mehta Wear Multicolour lehenga)

Shloka Mehta Wear Multicolour lehenga

श्लोका मेहता ने गरबा नाइट के लिए तरूण ताहिलियानी (Tarun Tahiliani) के डिजाइन किए गए लहंगे को स्टाइल किया। इस लहंगे में मल्टीकलर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, इसे गुजराती टच देने के लिए गोटा, मिरर और सीक्वेंस वर्क को किया गया है। साथ ही, कपड़े और मार्बल डिजाइन वाली लटकन को इस लहंगे में लगाया गया है, ताकि यह गुजराती टच दे सके। लहंगे के साथ-साथ इसके ब्लाउज को भी स्टोन और सीक्वेंस वर्क के साथ तैयार किया गया है। इसकी बाजू में स्टोन को एक जाली स्टाइल डिजाइन में लगाया गया है। वहीं बाकी ब्लाउज में सीक्वेंस वर्क की एम्ब्राइडरी वर्क की गई है।

इसे भी पढ़ें: Shloka Mehta Looks: अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता का Mass वेडिंग में सूट लुक रहा खास, देखें तस्वीरें

श्लोका मेहता के लहंगे की चुनरी है खास

श्लोका मेहता ने जो चुनरी को स्टाइल किया है। वही इस लहंगा को और भी ज्यादा सुंदर दिखा रही है। इस चुनरी के लिए मेहंदी ग्रीन कलर को बीच के हिस्से के लिए चूज किया गया है। इसके आसपास गोटा वर्क वाले बॉर्डर को लगाया गया है। वहीं लहंगे की एम्ब्राइडरी का ध्यान रखते हुए इसमें रबर प्रिंट का काम किया गया है। चुनरी के कोने में मार्बल और कपड़े से बनी लटकन को लगाया गया है। इससे यह चुनरी हैवी लग रही है।

लहंगे के साथ स्टाइल की ज्वेलरी

Shloka mehta jewellery

इस मल्टी कलर लहंगे के साथ श्लोका मेहता ने सिंपल रेड स्टोन डायमंड ज्वेलरी को वियर किया है। इसमें उन्होंने मैचिंग सेट के साथ इयररिंग्स, मांग टीका और कंगन पहनें हैं, जो लहंगे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने साइड ट्विस्टेड हेयर स्टाइल बाउंसी कर्ल के साथ क्रिएट किया है।

इस लहंगे लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने मेकअप को थोड़ा शिमर टच दिया है। इससे लहंगा लुक और भी अच्छा लग रहा है। आप भी चाहें तो ऐसे ही मिलता-जुलता लहंगा फैब्रिक लेकर तैयार करा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Shloka Mehta Fashion: एक्सपेंसिव लुक पाने के लिए श्लोका मेहता के लहंगा लुक्स को किया जा सकता है री-क्रिएट, जानें कैसे?

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP