Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:36 AM IST

Border Design Saree: देखें बॉर्डर वर्क वाली सिल्क साड़ियों के नए डिजाइंस, हर जगह पहनने के आएंगी काम

स्टाइलिश दिखने के लिए आपको साड़ी के बॉर्डर को अपनी बॉडी शेप के अनुसार ही चुनना चाहिए। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं।
Updated:- 2024-06-26, 19:09 IST
border work silk saree design

साड़ी को कई तरीके से ड्रेप किया जाता है। इनके कई डिजाइंस आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे, लेकिन आजकल की बात करें तो मिनिमल डिजाइन के आउटफिट को काफी पसंद किया जाने लगा है। इसके अलावा आजकल बॉर्डर वर्क डिजाइंस को काफी पसंद किया जा रहा है।

वहीं सिल्क साड़ी का फैशन एवरग्रीन पसंद किया जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं बॉर्डर वर्क साड़ी के लेटेस्ट डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-

लेस बॉर्डर डिजाइन साड़ी 

lace saree ()

लेस वर्क वाली साड़ी देखने में काफी फैंसी लुक देने में मदद करता है। इसमें आपको ज्यादातर साटन सिल्क में काफी बोल्ड कलर कॉम्बिनेशन और डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। इस तरह की फैंसी और स्टाइलिश साड़ी आपको काफी मॉडर्न लुक देने में मदद करती है।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ में आप गोल्डन कलर की हैवी झुमकी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉर्डर वर्क पल्लू साड़ी को स्टाइल करने के आसान तरीके आपको बना देंगे स्टाइलिश

गोल्डन बॉर्डर डिजाइन साड़ी

golden border saree

गोल्डन कलर देखने में काफी रॉयल लुक देने में मदद करता है। इस तरह की साड़ी प्लेन होने के बावजूद भी केवल बॉर्डर में गोल्डन कलर होने के कारण आपको बेहद फैंसी लुक देने में मदद करेगी। इसमें आजकल आपको चंदेरी सिल्क में कई डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ में आप बालों के लिए जुड़ा बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : दिखना चाहती हैं रॉयल तो कांजीवरम साड़ी के इन डिजाइंस पर डालें नजर

चौड़े बॉर्डर वाली साड़ी 

broad border saree

छोटे ब्रेस्ट साइज वालों पर इस तरह का चौड़ा बॉर्डर देखने में काफी स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है। इस तरह की साड़ी प्लेन लुक देने में मदद करेगी। आप इसे किसी छोटे-मोटे फंक्शन से लेकर रोजाना ऑफिस के लिए भी पहन सकती हैं।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ में आप सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल करें। 

 

अगर आपको साड़ी के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit:  okhai, karagiri, myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।