herzindagi
shloka mehta lehenga design

Shloka Mehta Fashion: एक्सपेंसिव लुक पाने के लिए श्लोका मेहता के लहंगा लुक्स को किया जा सकता है री-क्रिएट, जानें कैसे?

स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप लहंगे की ड्रेपिंग को बॉडी टाइप के अनुसार ही करें। ऐसा करने से आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा।
Editorial
Updated:- 2024-03-11, 19:20 IST

सेलेब्रिटी फैशन को हम सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और इसे कई तरीकों से री-क्रिएट भी करना पसंद करते हैं। वहीं सेलेब्स की बात करें तो अंबानी परिवार की महिलाओं का स्टाइल स्टेटमेंट रॉयल और एलिगेंट है। शादी व फंक्शन के लिए हम ज्यादातर लहंगे को स्टाइल करना पसंद करते हैं।

लहंगे के डिजाइन के लिए हम श्लोका मेहता के पहनें हुए रॉयल लुक्स को री-क्रिएट भी करवा सकते हैं और वो भी पॉकेट फ्रेंडली तरीके से। तो आइये देखते हैं श्लोका मेहता है स्टाइलिश लहंगा लुक्स और जानेंगे इन्हें री-क्रिएट करने के आसान टिप्स-

कट वर्क लहंगा लुक

cut work lehenga design

मॉडर्न और एलिगेंट लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इस तरीके के कट वर्क वाले लहंगे को स्टाइल कर सकती हैं।  इस खूबसूरत कटवर्क लहंगे को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इस तर्ह के कट वर्क वाले लहंगे के साथ आप ब्लाउज के लिए प्लेन डिजाइन को चुन सकती हैं।

Styling Tip: इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए मेसी लुक पोनी टेल हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Red Colour Outfits: रेड कलर के ये आउटफिट्स आपको देंगे परफेक्ट पार्टी वियर लुक

रॉयल गोल्डन लुक

royal golden lehenga

परफेक्ट रॉयल लुक पाने के लिए गोल्डन कलर बेस्ट रहता है। वहीं इस लुक को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। बता दें कि इसे श्लोका ने हस्ताक्षर सेरेमनी के लिए पहना है। इस तरीके के सिल्क फैब्रिक पर बने लहंगे को आप प्लेन गोल्डन फैब्रिक और लेस की मदद लेकर बनवा सकती हैं।

Styling Tip: इस तरह के लुक के साथ आप ग्रीन स्टोन वाली एमरल्ड ज्वेलरी को पहन सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: नीता अंबानी के इन स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइंस को आप भी कर सकती हैं साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ स्टाइल

यह विडियो भी देखें

प्लेन लहंगा लुक 

red rose lehenga

प्लेन डिजाइन वाले आउटफिट्स आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इस खूबसूरत फिश टेल रेड कलर आउटफिट को डिजाइनर ब्रांड वैलेंटीनों ने डिजाइन किया है। इस तरह के लहंगे को आप साटन फैब्रिक खरीदकर खुद कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।

Styling Tip: इस तरह के लुक के साथ दुपट्टे को स्टाइल बिल्कुल भी न करें और मेकअप के लिए न्यूड कलर पैलेट चुनें। 

 

अगर श्लोका मेहता के स्टाइलिश लहंगे के लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।