ऑफिस और कॉलेज में पहने ब्लैक इनर के साथ इस तरह के shirt मिलेगा क्लासी लुक

ऑफिस या कॉलेज में क्या पहने इस बात को लेकर अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे शर्ट बताएंगे, जिन्हें आप ब्लैक इनर के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।
image

ऑफिस या कॉलेज में क्या पहने इस बात को लेकर अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। रोजाना एक जैसे कपड़े पहनकर जाने में वे शर्मिंदगी महसूस करती है। ऐसे में अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे शर्ट बताएंगे, जिन्हें आप ब्लैक इनर के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर सकती हैं।

मल्टी स्ट्राइप्स ओवरसाइज़्ड कैज़ुअल शर्ट

अगर आप अपने कॉलेज में क्लासी और कुल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो गर्मी के दिनों में मल्टी स्ट्राइप्स ओवरसाइज़्ड कैज़ुअल शर्ट को ब्लैक इनर के साथ पेयर कर पहन सकती हैं। यह आपको यूनिक और डिफरेंट लुक देने में बहुत मदद करेगा। आप इसे जींस या डेनिम की स्कर्ट के साथ भी कैरी कर सकती है।

1 - 2025-06-26T193351.908

ड्रॉप शोल्डर स्लीव्स प्योर कॉटन शर्ट

अगर आप अपने ऑफिस में एक जैसे आउटफिट पहनकर बोर होने लगी है और कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती है, तो अब आप ब्लैक इनर के साथ ड्रॉप शोल्डर स्लीव्स प्योर कॉटन शर्ट ट्राई कर सकती है। इसे आप वाइट कलर की जींस या व्हाइट पेंट के साथ ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बहुत खूबसूरत लगेंगी।

2 - 2025-06-26T193354.879

यह भी पढ़ें:Denim Shorts Design: गर्मी में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 3 डेनिम शॉर्ट्स, देखें डिजाइन

ओवरसाइज्ड एब्स्ट्रेक्ट कैजुअल शर्ट

अगर आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर रही है और क्या पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज है, तो अब आप ब्लैक जींस के साथ ब्लैक इनर और ओवरसाइज्ड एब्स्ट्रेक्ट कैजुअल शर्ट ट्राई कर सकती हैं। यह आपको डिफरेंट और गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगा।

3 - 2025-06-26T193356.230

प्रिंटेड कैजुअल शर्ट

अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए और अपने लुक को रॉयल बनाने के लिए आप वाइट कलर की जींस या लोवर के साथ इस खूबसूरत प्रिंटेड कैजुअल शर्ट को ट्राई कर सकती हैं। इस शर्ट के साथ आप ब्लैक इनर पहन सकती हैं। इसमें आप बहुत खूबसूरत लगेंगी।इस तरह के शर्ट आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल सकते हैं।

4 - 2025-06-26T193353.369

यह भी पढ़ें:Denim Long Kurti: ये 5 डेनिम लॉन्ग कुर्ती आपके लुक को बना देगी अट्रैक्टिव, गर्मी में पहनने के लिए है बेस्ट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - flipkart/myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP