ब्राइडल फैशन में फिर लौटा रेड कलर का ट्रेंड, लाल लहंगे में खिल रही हैं सब्यसाची की ये 3 दुल्हनें

रेड कलर शादी के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलर है। दुल्हन का लाल जोड़ा सबसे ज्यादा रेड कलर में देखना पसंद किया जाता है। रेखा जैसी खूबसूरत एक्ट्रेसेस से लेकर आज के समय की प्रिंयका चोपड़ा तक, बहुत सी एक्ट्रेसेस रेड कलर के जोड़े में नजर आ चुकी हैं। रेड कलर नव-विवाहिता के लिए सबसे शुभ माना जाता है और यह दुल्हन पर खिलता भी खूब है। पारंपरिक तौर पर दुल्हन को लाल जोड़े में ही तैयार किया जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय में हुए एक्सपेरिमेंट्स में पेस्टल शेड्स जैसे हल्का गुलाबी, सफेद, आइवरी वाइट, हरा, गोल्ड या फिर नारंगी रंग के लहंगे भी पसंद किए गए। लेकिन इस बीच लाल रंग की अहमियत आज भी बरकरार है। जाने-माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी से अपने लिए ब्राइडल लहंगे तैयार कराने वाली बहुत सी दुल्हनें रेड कलर को तरजीह दे रही हैं। आइए जानें रेड कलर के इस ट्रेंड के फिर से पॉपुलर होने के बारे में-
रेड कलर में खिल रही हैं सिमी कौर
sa
एनआरआई सिमी कौर ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं। अपनी शादी के लिए उन्होंने सब्यसाची का तैयार किया हुआ रेड कलर का लहंगा पहना तो वह सुर्खियों में आ गईं। इस ड्रेस सिमी कौर पूरी तरह से परफेक्ट ब्राइड नजर आ रही हैं।

इसे जरूर पढ़ें:फेस्टिव सीजन में अपनी चहेती एक्ट्रेसेस के इन 5 स्टाइलिश लुक्स से लें इंस्पिरेशन
रेड कलर आमतौर पर महिलाओं पर खूब खिलता है, लेकिन जब उसे भारत के पॉपुलर ब्राइडल फैशन डिज़ाइनर सब्यसाची मुखर्जी खुद डिज़ाइन कर रहे हों तो उसकी अहमियत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर सिमी कौर के इस लहंगे की बात करें तो इसके इंट्रिकेट डिजाइन पहली नजर में ही बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं।
सिमी कौर ने इस लहंगे के साथ बहुत हैवी मेकअप नहीं किया है। एक छोटी से लाल बिंदी, चोकर और गले में लंबा हार उनके लुक को खूबसूरत बना रहे हैं। सिमी ने ऑस्ट्रेलिया के बर्नहम ग्रोव एस्टेट में शादी की थी और इसकी तस्वीरें भी बेहद खूबसूरत हैं।
Karen Brar का ब्राइडल लुक

सब्यसाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी कई दुल्हनों के लुक्स शेयर किए हैं, जिन्होंने उनके डिजाइन्ड लहंगे पहने हैं। इन्हीं में से एक खूबसूरत दुल्हन हैं Karen Brar, जो रेड कलर के लहंगे में स्टनिंग लुक दे रही हैं। Karen Brar के इस लुक की बात करें तो उन्होंने अपने लहंगे को साड़ी के पैटर्न में ड्रेप किया है। उनके लहंगे पर खूबसूरत एंब्रॉएड्री और साथ में चोकर, मांग टीका और चांद बालियां उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रहे हैं। Karen ने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के क्वेड्रेंगल में शादी की थी।
ध्वनि पटेल का घेरदार रेड लहंगा

ध्वनि पटेल ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के Dana Point पर मितुल पटेल के साथ सात फेरे लिए। सब्यसाची के डिजाइन्ड ध्वनि के इस लुक की खास बात ये है कि गोल्डन एंब्रॉएड्री वाले वाले लहंगे के साथ रेड कलर का घेरदार लहंगा पहना है, जिस पर गोल्डन बूटियां काफी खिल रही हैं। इस लहंगे के साथ ध्वनि की गोल्डन और ग्रीन कलर की ज्वैलरी कंट्रास्ट क्रिएट कर रही है। इस लुक के साथ सफेद फूल और दूल्हे के साथ हाथों में हाथ इसे एक यादगार तस्वीर बना रहे हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
sa