नाइट पार्टी के लिए पूजा हेगड़े के वेस्टर्न लुक को करें फॉलो

अगर आप भी नाइट पार्टी के लिए वेस्टर्न ड्रेस सर्च कर रही हैं तो पूजा हेगड़े के इस लुक्स को फॉलो कर सकती हैं।

Pooja hegde fashion trends

मोहनजोदड़ो, राधे-श्याम और किसी का भाई किसी की जान फिल्म कर चुकी पूजा हेगड़े आजकल अपने वेस्टर्न लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो रही हैं। अलग-अलग ड्रेस के पोस्ट लगातार शेयर किए जा रहे हैं। जिनमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

अगर आप नाइट पार्टी के लिए लुक कैसे क्रिएट करना है इसके बारे में सोच रही हैं तो पूजा हेगड़े के इन वेस्टर्न अटायर से लुक क्रिएट करने का आइडिया ले सकती हैं। इन्हें ट्राई करके आप पार्टी में सबसे अलग दिखाई देंगी।

टाई डाय आउटफिट

Tie di dress

अक्सर महिलाएं पार्टी में कम्फर्टेबल रहना पसंद करती हैं। अगर आपको भी ज्यादा स्टाइलिश कपड़े पहनने का मन नहीं है तो आप पूजा हेगड़े के टाई डाय आउटफिट लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट फंकी लुक देते हैं साथ ही पहनने में काफी कंफर्टेबल भी होते हैं।

इसमें कलर और डिजाइन आप अपनी पंसद के हिसाब से खरीद सकती हैं। इस आउटफिट की खास बात ये है कि, इसे आप आउटिंग के लिए भी पहन सकती हैं। टाई डाय आउटफिट के साथ स्नीकर्स को पेयर करें और न्यूड मेकअप रखें।

टिप्स: मार्केट में इस तरह के आउटफिट आपको 1000 से 1500 की रेंज में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: पूजा हेगड़े से लें एथनिक आउटफिट्स के लिए इंस्पिरेशन

लॉन्ग सीक्वेंस गाउन

Sequence gown

गाउन में अलग-अलग स्टाइल आजकल मार्केट में देखने को मिलते हैं। इस बार आप नाइट पार्टी के लिए लॉन्ग सीक्वेंस गाउन को ट्राई कर सकती हैं। ये हर आउटफिट से अलग दिखाई देगा साथ ही इसे पहनकर आप काफी स्टाइलिश और बोल्ड नजर आएंगी। इसके साथ आप बोल्ड मेकअप ट्राई करें साथ में स्ट्रेट हेयर।

क्रॉप टॉप विद फ्लेयर्ड पैंट

Top jeans set

आप फ्लेयर्ड पैंट को भी नाईट पार्टी में स्टाइल कर सकती हैं। इसमें जींस के भी ऑप्शन आते हैं जिसको भी आप क्रॉप टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ स्नीकर्स या फिर हाई वेजेस वाली हील्स पेयर कर सकती हैं।

टिप्स: इस तरह की ड्रेस आपको मार्केट में 500 से 1000 की रेंज में आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Cheap Lehenga Designs : कम दाम वाले लहंगे के इन लेटेस्ट डिजाइन में दिखेंगी गॉर्जियस

कट आउट विद हाई स्लीट ड्रेस

अगर आपको स्लीट ड्रेस पहनना पसंद है तो आप पूजा हेगड़े के इस स्टाइलिश लुक को ट्राई कर सकती हैं। इसमें उन्होंने कट आउट हाई स्लीट ड्रेस पहनी है। इस तरह के डिजाइन वाली ड्रेस आप भी पहनें। लेकिन इसके लिए कितना स्लीट और कट चाहिए इसे आप अपने हिसाब से चूज कर सकती हैं। इसमें प्लेन और प्रिंट ड्रेस आपको मिल जाएंगी। ड्रेस के साथ आप हाई हील्स और बोल्ड मेकअप के साथ पूरा कर सकती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Hegde (@hegdepooja)

आपको ये नाइट पार्टी ड्रेस लुक कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP