Holi Special Saree: होली पर पहनें ऐसी मल्टीकलर साड़ियां, लुक दिखेगा सबसे जुदा

Multicolour Saree Looks: यदि आप भी होली पार्टी या होली वाले दिन खुद को कुछ स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो नीचे दिखाई गई मल्टीकलर साड़ियों से आइडिया ले सकती हैं। इनको कैरी करके आप परफेक्ट होली लुक पा सकती हैं।
Kota Doria Saree

होली का त्योहार इस साल 14 मार्च को मनाया जा रहा है। ऐसे में अबतक अधिकतर लोगों ने अपने होली पार्टी के प्लान भी बना लिए होंगे। इस दिन हर कोई होली खेलने के साथ खुद को स्मार्ट लुक देने का एक भी मौका नहीं छोड़ता है। आमतौर पर लोग रंगों के इस फेस्टिवल पर सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। फिर चाहे होली वाला दिन हो या फिर ऑफिस और घर वाली होली। सफेद कलर के ऑउटफिट पर रंग-बिरंगे कलर बेहद खूबसूरत लगते हैं, लेकिन आज हम आपको व्हाइट की जगह मल्टीकलर साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनसे आप भी आइडिया लेकर खुद को होली वाले दिन गॉर्जियस बना सकती हैं। इन साड़ियों को मैरिड से लेकर अनमैरिड हर कोई पहन सकता है। आइए देख लेते हैं कुछ डिफरेंट डिजाइन्स।

कोटा डोरिया मल्टीकलर साड़ी

holi special saree

होली के लिए इस तरह की कोटा डोरिया फैब्रिक वाली मल्टीकलर साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। इस साड़ी के संग आप कोई भी स्लीवलेस व्हाइट कलर का ब्लाउज या क्रॉप टॉप कैरी कर सकती हैं। नेकलाइन को आप ज्यादा डीप नहीं रखें। साथ ही इस साड़ी के संग मेसी बन जूड़ा परफेक्ट लुक देगा। मेकअप को मिनिमल रखते हुए स्मॉल ऑक्सीडाइज झुमकी पेयर करें। यह साड़ी आपको ऑनलाइन 500 से 1000 रूपये तक में मिलेगी।

शिफॉन बॉर्डर मल्टीकलर साड़ी

printed saree

रंगों के त्योहार पर इस तरह की मल्टीकलर स्ट्रिप वाली शिफॉन साड़ी भी कैरी की जा सकती है। इस मल्टीकलर साड़ी पर बॉर्डर गोल्डन, ग्रीन और रेड कलर की लेस लगी हुई है। जिसपर ट्राइंगल शेप का प्रिंट भी है। ऐसे में आप इस साड़ी के संग गोल्डन कलर का ब्लाउज बेस्ट रहेगा। हेयर स्टाइल को आप पौनी लुक में रख सकती हैं। ऐसी साड़ी आपको ऑनलाइन 600 से 800 रुपये की कीमत में मिल जाएगी।

साटन मल्टीकलर साड़ी

saree for holi

होली पर पहनने के लिए इस तरह की मल्टीकलरसाटन साड़ी भी चॉइस में रखी जा सकती है। इसके संग आप किसी भी रंग का नूडल स्ट्रैप ब्लाउज पहनकर खुद को स्मार्ट बना सकती हैं। इस साड़ी के किनारे पर सिल्वर कलर की लेस लगी है। यह साड़ी आसानी से पहनी जा सकती हैं। हेयर स्टाइल को आप हाफ टक कर सकती हैं। यह साड़ी आप ऑनलाइन 400 से 800 रुपये तक में आसानी से खरीद सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Saree Designs: होली पार्टी में सिंपल और स्टाइलिश लुक के लिए वियर करें ये लाइट कलर साड़ियां

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- myntra/Indo Era/Libas/Anouk/Biba/Meeranshi/Stylum

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP