वेडिंग रिसेप्शन में दिखना चाहती हैं आकर्षक तो मलाइका अरोड़ा के इन 3 लहंगों से लें इंस्पिरेशन

अगर वेडिंग रिसेप्शन में दिखना चाहती हैं सबसे खूबसूरत तो मलाइका अरोड़ा के इन 3 स्टाइलिश लहंगों से लें इंस्पिरेशन।
Updated:- 2019-12-12, 19:05 IST
malaika arora bollywood actress main

मलाइका अरोड़ा ने जब छैंया-छैंया के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, तो अपने ग्लैमरस अंदाज से उन्होंने फैन्स का ध्यान बखूबी आकर्षित किया था। सलमान खान के साथ उनका गाना 'मुन्नी बदनाम हुई' काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। मलाइका को बॉलीवुड में काम करते हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन आज भी उनका अट्रैक्शन बरकरार है। फिलहाल शादियों का सीजन चल रहा है और अगर आप वेडिंग फंक्शन में धमाल मचाना चाहती हैं तो स्टाइलिश लुक्स के लिए मलाइका अरोड़ा से ले सकती हैं इंस्पिरेशन -

हैवी एंब्रॉएड्री वाला गोल्डन-पिंक लहंगा

malaika arora lehenga with dupatta

मलाइका ने एक ईवेंट के लिए तरुण तहिलियानी का डिजाइन किए हुए गोल्डन-पिंक लहंगा में नजर आईं तो फैन्स उन्हें देखकर एक्साइटेड हो गए। इस लहंगे के साथ मलाइका ने ऑफ शोल्डर चोली पहनी थी और तरुण तहिलियानी के सिग्नेचर स्टाइल में दुपट्टे को ड्रेप किया था। ऐसा लग रहा था कि दुपट्टा ड्रेस के साथ अटैच्ड हो।

इसे भी पढ़ें: जानें क्या होती है ऑक्सिडाइज्ड जूलरी और कैसे करते हैं इसे कैरी

आमतौर पर महिलाएं जब इस तरह की ड्रेस पहनती हैं तो अपना दुपट्टा बार-बार संभालने में उन्हें काफी परेशानी होती है। ऐसे में मलाइका ने जिस तरह से अपना दुपट्टा ड्रेप किया, उससे महिलाएं अपनी ड्रेसिंग के लिए इंस्पायर हो सकती हैं। इस लुक के साथ मलाइका ने स्मोकी आइज और न्यूड शेड वाली लिपस्टिक लगाई थी। इसके साथ उनके खुले हुए सुनहरे बाल भी काफी आकर्षक लग रहे थे। 

 

रेड लहंगा भी स्टाइलिश

malaika arora glamorous dress

वेडिंग फंक्शन में महिलाएं रेड कलर वाले कपड़े खूब पहनती हैं। इस ब्राइट कलर में महिलाओं का लुक और भी निखर जाता है। अगर आप रेड कलर में कुछ अलग चाहती हैं तो मलाइका अरोड़ा की तरह ओवरऑल गोल्डन एंब्रॉएड्री वाला लहंगा ले सकती हैं। मिरर वर्क वाले इस लहंगे के साथ चोली में भी मैचिंग एंब्राएड्री है। मलाइका का यह लहंगा सीमा खान लेबल का है। 

इसे भी पढ़ें: हर ड्रेस के साथ जचेंगी ये बंजारा जूलरी, बस जान लें कैरी करने का सही तरीका

खूब जंचेगा ब्लू कलर का लहंगा

malaika arora blue lehenga

रिसेप्शन में अगर आप स्टनिंग लुक में नजर आना चाहती हैं तो मलाइका की तरह रॉयल ब्लू कलर पर सिल्वर एंब्रॉएड्री वाला लहंगा पहन सकती हैं। गौरतलब है कि मलाइका का यह लहंगा अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ है और इसकी तस्वीर अमृतसर में क्लिक की गई है। 

 

अगर आप वेडिंग सीजन में खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी, मेकअप और फैशन से जुड़े टिप्स चाहती हैं तो विजिट करती रहें HerZindagi, यहां आपको स्टाइलिश दिखने के लिए ऐसे टिप्स मिलते हैं, जिन्हें आप आसानी से फॉलो कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।