जानें क्या होती है ऑक्सिडाइज्ड जूलरी और कैसे करते हैं इसे कैरी

जूलरी का फैशन काफी तेजी से बदल रहा है। थोड़े थोड़े समय बाद अलग तरह की जूलरी ट्रेंड में आ रही है। जिसके चलते अब लड़कियां सिर्फ अपनी ड्रेस ही नहीं बल्कि जूलरी के साथ भी एक्सपेरिमेंट कर रही हैं। जूलरी पर्सनेलिटी को भरा हुआ और रिच दिखाने के साथ ही आपको स्टाइलिश भी दिखाती है। पहले की महिलाओं के पास गोल्ड या चांदी की जूलरी पहनने के अलावा और कोई विकल्प नहीं होता था। जबकि अब ऐसा नहीं है। अगर आज के जूलरी फैशन की बात करें तो ऑक्सिडाइज्ड जूलरी फैशन में है। यह दिखने में चांदी की तरह लगती है, जो आपको सोबर लुक देती है। ये लंबे समय तक अपनी रंगत नहीं खोते और शाइन भी करती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि ऑक्सिडाइज्ड जूलरी क्या होती है और इसे किस तरह की ड्रेस के साथ कैरी करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सबसे डिफ्रेंट दिखने के लिए ट्राई करें मिनिमल जूलरी, मिलेंगे ढ़ेरो कॉम्प्लीमेंट
क्या होती है ऑक्सिडाइज्ड जूलरी
ऑक्सिडाइज्ड जूलरी का लुक भले ही ट्रेडिशनल जूलरी से मिलता है लेकिन यह नए जमाने की जूलरी है, यही कारण है कि यह लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हो रही है। इस जूलरी को स्टर्लिंग सिल्वर से बनाया जाता है। यानि कि सिल्वर के साथ ऐसा मैटल मिलाया जाता है जो इस जूलरी की चमक को हमेशा के लिए बरकरार रखता है। यह जूलरी न ही ज़्यादा चमकीली होती हैं और ना ही इनका कलर डल होता है। इसलिए आप पार्टी के अलावा इसे डेलीवियर में भी कैरी कर सकती हैं। इंडियन से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स तक के साथ ये गहने पहने जा सकते हैं। ऑक्सिडाइज्ड जूलरी के बड़े पेन्डेंट वाले नेकपीस और हैवी झुमके की तो आम लड़कियों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स भी फैन हैं।
जानें, ऑक्सिडाइज्ड जूलरी को कैरी करने का तरीका
1. वैसे तो ऑक्सिडाइज्ड जूलरी को आप इंडियन और वेस्टर्न हर तरह की ड्रेस के साथ कैरी कर सकते हैं। लेकिन किसी इंडियन ड्रेस या गाउन्स के साथ ऑक्सिडाइज्ड झुमके और बालियां बहुत जचती हैं। इस लुक में आपको कई बॉलीवुड एक्ट्रेस भी मिल जाएंगी।
2. अगर आप कोई वेस्टर्न ड्रेस कर रही हैं तो उसके साथ आप बड़े पेंडल वाला नेकपीस कर सकती हैं। यह आपकी पर्सनेलिटी को उभारने का काम करेगा।
इसे भी पढ़ें: सब्यसाची मुखर्जी की हैरीटेज ज्वैलरी कलेक्शन के इन 5 पीस से लें फैशन टिप्स
3. इस जूलरी की एक खासियत यह भी है कि आप इसके एक ही पेयर को हर तरह के आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
4. आपने भी नोटिस किया होगा कि आजकल कॉकटेल रिंग्स फैशन में हैं। ये खासकर दुल्हनों के बीच पॉपुलर हो रही हैं। यह रिंग जितनी बड़ी होगी उतनी ही अच्छी लगती है। इस रिंग को पहनने के बाद आपको उंगलियों में और कुछ पहनने की ज़रूरत ही नहीं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।