ब्राइड्स पर खूब जचेंगे ये मांगटीका,देखें डिजाइंस

ब्राइडल लुक एकदम परफेक्ट लगे इसके लिए सही ज्वेलरी कैरी करना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर ब्राइडल लुक की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपको टैंपल मांग टीका डिजाइन ट्राई करना चाहिए। 
Updated:- 2023-01-30, 15:09 IST
bridal maang tikka design

ब्राइडल लुक के लिए कई ज्वेलरी मायने रखती हैं। इसमें हार, नथ और मांग टीका शामिल है। यह कहना गलत नहीं होगा कि मांग टीका के बगैर दुल्हन का लुक कंप्लीट नहीं हो सकता है। मांग टीका का इस्तेमाल केवल खूबसूरती बढ़ाने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि धार्मिक रूप से भी इसका महत्व अधिक है।

क्या आपकी भी शादी होने वाली है? अब आपको सुंदर सा मांग टीका चाहिए ताकि आपका लुक निखर जाए। ऐसे में आज हम आपके लिए मांग टीका के बेहतरीन डिजाइंस लेकर आए हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। साथ ही इस आर्टिकल में हम आपको मांग टीका का महत्व भी बताएंगे।

मांग टीका का महत्व

maang tika significance
मांग टीका सिर के बिल्कुल बीच में पहना जाता है। इस जगह को 'आत्मा की शक्ति' का प्रतीक माना जाता है। साथ ही यह जगह तीसरी आंख से जुड़ी हुई है जो भगवान शिव से संबंधित है। यही कारण है दुल्हन के लिए मांग टीका पहनना जरूरी होता है।

टैंपल मांग टीका डिजाइन

temple maang tika designs
अगर आप लीग से हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो इस बार आपको अपनी शादी के लिए टैंपल मांग टीका डिजाइन चुनना चाहिए। ज्वेलरी में टैंपल डिजाइन काफी चलन में आ गया है।

सामान्य दुल्हने ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी इस ज्वेलरी डिजाइन को पसंद करते हैं। मॉनी रॉय से लेकर माधुरी दीक्षित तक कई बार एक्ट्रेसेस टैंपल ज्वेलरी पहने स्पॉट की जा चुकी हैं। इस तरह की ज्वेलरी में भगवान बने होते हैं। इसमें भी आपको माथा पट्टी वाला मांग टीका खरीदना चाहिए। इससे आपका ब्राइडल लुक एकदम ट्रेडिशनल लगेगा। टैंपल मांग टीका ज्यादातर गोल्डन कलर में मिलता है। (पासा डिजाइंस)

कुंदन स्टोन टीका डिजाइन

kundan stone maang tika designs
अगर आपने नोटिस किया होगा तो आपको पता चलेगा कि आजकल बड़े-बड़े मांग टीका का फैशन ट्रेंड कर रहा है। इस तरह के मांग टीका से चेहरा भरा-भरा नजर आता है। कुंदन स्टोन ज्वेलरी सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।

अगर आप चाहती हैं कि आपका ब्राइडल लुक एकदम बेस्ट लगे तो आपको कुंदन स्टोन मांग टीका कैरी करना चाहिए। इस मांग टीका की खासियत यह है कि इसे कैरी करने से आपको एलिंगेट लुक मिलेगा। (मांग टीका डिजाइंस)

इसे भी पढ़ें:Winter Wedding: दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे मांग टीका के ये डिज़ाइन


चेन मांग टीका डिजाइन

chain mang tikka design
पर्ल ज्वेलरी की बात ही कुछ और होती है। इसलिए इयररिंग्स से लेकर चेन तक में पर्ल का इस्तेमाल किया जाता है। यकीनन आपके पास भी पर्ल ज्वेलरी होगी? तो क्यों न अपने ब्राइडल लुक को इन्हांस करने के लिए इस ज्वेलरी को पहना जाए।

चेन केवल गले में ही नहीं मांग टीका में भी सुंदर लगती है। शादी के लिए आप पर्ल चेन वाला मांग टीका कैरी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:फेस शेप के अनुसार सलेक्ट करेंगी मांग टीका तो मिलेगा परफेक्ट लुक

इन बातों का रखें ध्यान

  • आपको हमेशा अपने फेस शेप के अनुसार ही मांग टीका खरीदना चाहिए। अगर आपके चेहरे का आकार हार्ट शेप है तो ऐसा मांग टीका खरीदें जो आपके जॉलाइन को हाइलाइट करे।
  • मांग टीका अच्छे से फिट रहे इसके लिए सही हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल करें।
  • ज्यादा हैवी मांग टीका न खरीदें। ऐसा इसिलए क्योंकि भारी मांग टीका को कैरी करने में मुश्किल आ सकती हैं। साथ ही इसके कारण आपका हेयर स्टाइल और लुक दोनों ही खराब हो सकता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।