लड़कियां अपनी शादी के लिए न जाने ही तैयारियां करती हैं और करें भी क्यों न? आखिरकार ये उनकी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन के लिए लड़कियां अपने लुक पर बेहद खास ध्यान देती हैं। अपने वेडिंग ऑउटफिट से लेकर ब्राइडल ज्वेलरी तक लड़कियां हर रक चीज ब्रांडेड और लेटेस्ट फैशन की खरीदना पसंद करती हैं।
वहीं आजकल लड़कियां ज्वेलरी के लिए पासा स्टाइल करना पसंद करती नजर आ रही हैं। अगर आप भी उन्हीं लड़कियों में से एक हैं जो अपने ब्राइडल लुक के लिए पासा स्टाइल करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें, जिसमें हम आपको दिखाने वाले हैं कि आप किस तरीके से पासा ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं और दिख सकती हैं बेहद लाजवाब।
डायमंड का पासा डिजाइन (Diamond Pasa Design)
- इस तरह का डिजाइन बाकी सभी पासा डिजाइन से काफी अलग है।
- साथ ही ये देखने में काफी यूनिक और क्लासी दिखाई देता है।
- इस तरीके पासा आर्टिफिशियल ज्वेलरी में आपको मार्केट में करीब 500 रुपये से लेकर 900 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।
- आप चाहे तो रियल डायमंड का पासा भी खरीद सकती हैं।
- अगर आपकी ब्राइडल ऑउटफिट मोनोक्रोम है तो आप ऐसा पासा स्टाइल कर सकती हैं।
- साथ ही अगर आपकी ऑउटफिट का कलर सिल्वर है तो भी इस तरीके का पासा आपके ब्राइडल लुक में चार चांद लगा देगा।
इसे भी पढ़ें : कुंदन से मिलती-जुलती है 'पच्चीकम ज्वेलरी', जानें इसका खास इतिहास
कुंदन का पासा डिजाइन (Kundan Work Pasa Design)
- अगर आप हैवी मटेरियल में तलाश रही हैं तो आप कुछ इस तरीके के झूमर वर्क वाला कुंदन का पासा खरीद सकती हैं।
- अगर आपकी वेडिंग ऑउटफिट गोल्डन कलर में है तो ऐसा पासा आपके लुक में जान डाल देगा।
- इस तरीके का पासा आपको मार्केट में करीब 600 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।
- आप ऐसा पासा रेड या ग्रीन कलर के ब्राइडल ऑउटफिट के साथ ट्राई कर सकती हैं।
- ऐसे पासा के साथ आप मांग टीके को स्किप भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : स्टेटमेंट ज्वैलरी को इस तरह करेंगी स्टाइल तो दिखेंगी बेहद गार्जियस
पर्ल वर्क वाला पासा डिजाइन (Pearl Work Pasa Design)
- अगर आप सोबर और सिंपल ज्वेलरी को कैरी करना पसंद करती हैं तो आप इस तरीके के पासा डिजाइन को अपनी बाकी ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं।
- इस तरीके का पासा आप किसी भी कलर की ब्राइडल ऑउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
- ऐसा पासा डिजाइन आपको मार्केट में लगभग 500 रुपये से लेकर 700 रुपये तक में मिल जाएगा।
- आप पर्ल वर्क में ग्रीन कलर के साथ कंट्रास्ट वाला पासा चुनें।
- ऐसा करने पर आपका लुक बेहद खूबसूरत दिखाई देगा।
इसी के साथ अगर आपको ब्राइड के लिए पासा के ये डिजाइन और उनकी स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हो तो आप कमेंट कर जरूर बताए।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।