सावन में पहनें ऐसी 3 खूबसूरत गुलाबी साड़ियां, लुक दिखेगा खिला-खिला

Latest pink saree designs for sawan 2025: यदि आप भी सावन के महीने में अपना लुक खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आज हम आपको गुलाबी रंग की डिफरेंट साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको पहनकर आप सबसे जुदा नजर आएंगी।
Silk zari work pink saree

महिलाएं हर त्योहार और किसी भी खास मौके पर खूब सजती-संवरती हैं। इसके लिए सोलह श्रृंगार करके वो अपना लुक काफी इंप्रेसिव बना लेती हैं, ताकि देखने वाली की निगाहें उनपर टिकी रह जाएं। इसके लिए एक महिला को शॉपिंग करते हुए काफी मशक्क्त करनी पड़ती है। इसमें ऑउटफिट से लेकर हमें ज्वेलरी सभी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। इसके बाद ही हमारा लुक कंप्लीट होता है। बस कुछ ही दिनों में सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हर महिला इस पावन महीने में शिवजी की पूजापाठ आदि करने के साथ अपना लुक भी अट्रैक्टिव बनाती हैं। आपने देखा होगा महिलाएं सावन के महीने में तरह-तरह के रंगों की साड़ियां पहनती हैं, लेकिन आज हम आपको गुलाबी रंग की डिफरेंट साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको सावन के महीने में पहनकर आपका लुक खिला-खिला नजर आएगा।

सिल्क जरी वर्क पिंक साड़ी

यदि आपको सावन महीने में पूजा के दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आना है, तो आप इस तरह की जरी वर्क वाली सिल्क साड़ी का चयन कर सकती हैं। यह साड़ी पहनने के बाद आपका लुक बेहद अट्रैक्टिव लगा है। मैजेंटा पिंक कलर की इस साड़ी पर गोल्डन जरी वर्क काफी जंच रहा है। इसके संग आप गोल्डन ज्वेलरी पेयर करें। साथ में ग्लॉसी मेकअप और बन हेयर स्टाइल से अपना लुक और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।

silk saree

लहरिया प्रिंट शिफॉन पिंक साड़ी

सावन के महीने में लहरिया प्रिंट काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में आप इस तरह की पिंक कलर की लहरिया प्रिंट वाली शिफॉन साड़ी को कैरी कर सकती हैं। ऐसी साड़ी ईजी टू कैरी होती है। इस साड़ी का बॉर्डर मल्टीकलर का रखा गया है। जिसके चलते इनको पहनना काफी आसान होता है। इनके संग आप कोई भी झुमकी इयररिंग पहन सकती हैं। हेयर को आप लाइट कर्ल करके ओपन रख सकती हैं। इस साड़ी के संग आप प्लेन या प्रिंटेड दोनों तरह के ब्लाउज पेयर करके पल्लू को ओपन रखें।

ये भी पढ़ें: इन बॉलीवुड एक्‍ट्रेसेस से लें सावन में लहरिया साड़ी पहनने के टिप्‍स

lhriya saree

बंधेज प्रिंट पिंक साड़ी

किसी भी त्योहार या पूजा के मौके पर बंधेज साड़ी खूब पहनी जाती है। यह साड़ियां आपके लुक को पारंपरिक बनाती हैं। इसमें आपको कई तरह के कलर और पैटर्न मिल जाते हैं। पिंक कलर की इस बांधनी प्रिंट साड़ी का बॉर्डर गोल्डन कलर का रखा गया है। सिंपल सी इस साड़ी को आप सावन के महीने में किसी भी मौके पर पहनकर अपना लुक ग्रेसफुल बना सकती हैं। इस साड़ी के संग कुंदन झुमकी, गोल्डन चेन और हाथों में कंगन कैरी किए जा सकते हैं। साथ में हाफ बन हेयर स्टाइल आपका लुक ब्यूटीफुल बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: शिव जी की पूजा करते हुए पहनें ये बंधेज प्रिंट वाली साड़ियां, लुक दिखेगा ट्रेडिशनल

bandhej saree

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP