herzindagi
traditional saree for mahashivratri

Maha Shivratri 2025: शिव जी की पूजा करते हुए पहनें ये बंधेज प्रिंट वाली साड़ियां, लुक दिखेगा ट्रेडिशनल

Bandhej Saree Looks for maha shivratri 2025: यदि आप भी महाशिवरात्रि पर व्रत रखने के साथ शिवजी की पूजा करने जा रही हैं, तो आज हम आपको डिफरेंट कलर की बंधेज साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप शिवरात्रि पूजा के दौरान पहनकर ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आ सकती हैं।
Updated:- 2025-02-14, 19:55 IST

इस साल महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी, 2025 को मनाया जा रहा है। इस दिन हर कोई भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है। कहा जाता है जो भक्त शिवजी शिवरात्रि पर मन से पूजा करते हैं उनको मनचाहा वरदान मिलता है। इस दिन सुबह से ही मंदिरों में भीड़भाड़ होने लग जाती है। स्त्रियों से लेकर पुरुष हर कोई इस दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करके व्रत भी करते हैं। इसके साथ ही ,महिलाएं इस खास दिन खूब सज-संवरकर पारंपरिक और खूबसूरत लुक में तैयार होकर भोलेनाथ की पूजा करती हैं।

यदि आप भी ससुराल में रहकर व्रत रखने के साथ शिवजी की पूजापाठ करने जा रही हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ बंधेज साड़ियों के डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप कैरी करके खुद की ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं। आइए देखें डिफरेंट प्रिंट और कलर वाली बंधेज साड़ियां।

रेड जॉर्जेट बंधेज साड़ी

red bandhej saree

किसी भी पूजा में लाल रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप फोटो में नजर आ रही रेड कलर की बंधेज प्रिंट साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। इस साड़ी पर गोल्डन कलर का बॉर्डर लगा हुआ है। ब्लाउज पर भी गोल्डन कलर का वर्क किया गया है। साड़ी के संग आप भी गोल्डन और रेड बीड्स वाले इयररिंग्स पेयर अप कर सकती हैं। साथ में बन हेयर स्टाइल मिनिमल मेकअप में आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा।

ये भी पढ़ें: पार्टी हो या ऑफिस फंक्शन इन साड़ी को पहनकर लगेंगी बेहद खूबसूरत, Bandhej Saree के देखिये ऑप्शन 

ग्रीन सिल्क बंधेज साड़ी

green bandhej saree

आप महाशिवरात्रि की पूजा में ऐसी हरे रंग की बंधेज साड़ी को भी ट्राई कर सकती हैं। इस ग्रीन रंग की सिल्क साड़ी का जरी बॉर्डर लुक को और भी ज्यादा ग्रेसफुल बना रहा है। साड़ी के संग आप भी ग्रीन और कुंदन बीड्स वाला डबल लेयर नेकलेस और मैचिंग झुमकी कैरी करें। आप चाहे तो सिर्फ झुमकी भी पहन सकती हैं। इसके साथ बालों को स्ट्रेट करके ओपन रखें और मेकअप को न्यूड टच दें।

यह विडियो भी देखें

येलो शिफॉन बंधेज साड़ी

yellow bandhej saree

पीला रंग भी पूजा के दौरान ट्रेडिशनल लुक देता है। ऐसे में आप फोटो में नजर आ रही येलो कलर की सिंपल सोबर बंधेज प्रिंट साड़ी को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस साड़ी पर गोल्डन कलर का स्लिम बॉर्डर लगा हुआ है। येलो साड़ी के संग आप भी रेड कलर का कंट्रास्ट ब्लाउज कैरी करें। इसके संग रेड कलर की चूड़ी पेंडेंट नेकलेस और गोल्डन झुमकी आपके लुक में चार चांद लगा देगी। हेयर स्टाइल को आप कर्ल करके हाफ टक कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए बेस्ट हैं ये फ्लोरल डिजाइंस वाली साड़ियां, लगेंगी बेहद खूबसूरत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit: myntra/Anaita/KALINI/Mitera/Reboot Fashions/Mitera

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।