फैशन की दुनिया हर पल बदलती रहती है, और इस बदलती दुनिया में भी जींस हमेशा ट्रेंड में बनी रहती है। जींस स्टाइल करने के बाद आप जहां आरामदायक महसूस करती हैं, वहीं इसमें आपका लुक भी स्टाइलिश नजर आता है। हर साल जींस कई नए स्टाइल्स में आती हैं और लंबे समय तक ट्रेंड में बनी रहती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि साल 2025 में कौन-सी जींस ट्रेंड में है।
इस आर्टिकल में हम आपको 2025 में ट्रेंड में चल रहीं कुछ जींस के बारे में बता रहे हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप इन जींस को अपनी वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
बैगी और ओवरसाइज़्ड डेनिम
साल 2025 में बैगी और ओवरसाइज डेनिम जींस काफी ट्रेंड में हैं। ये जींस पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं, साथ ही इनमें आपका लुक कूल और स्टाइलिश नजर आता है। आप इस जींस को क्रॉप टॉप के साथ पहन सकती हैं।
वाइड-लेग जींस
यह जींस ऊपर से फिटेड होती है और नीचे से चौड़ी होती जाती है। 2025 में इसे काफी पसंद किया जा रहा है और न्यू लुक पाने के लिए यह जींस एक बेस्ट ऑप्शन है। आप इस जींस को फिटेड या लूज टॉप के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
बूटकट जींस
यह जींस एक बार फिर से ट्रेंड में लौट आई है और 2025 में इसने अपनी जगह बना ली है। ये जींस घुटनों तक फिटेड होती हैं और नीचे से चौड़ी होती हैं। आप इस जींस को किसी पार्टी में या दोस्तों के साथ आउटिंग के दौरान पहन सकती हैं।
मॉम जींस
न्यू और स्टाइलिश लुक पाने के लिए लड़कियों द्वारा यह जींस खूब पसंद की गई है। यह जींस हाई-वेस्ट होती है, साथ ही इसमें आप आरामदायक और स्टाइलिश दोनों दिखती हैं। इस जींस को आप शर्ट्स, टी-शर्ट्स या स्वेटशर्ट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसके अलावा, रॉ एज और डिस्ट्रेस्ड डेनिम, साथ ही प्रिंटेड डेनिम भी साल 2025 में लड़कियों द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं और कई खास मौकों पर महिलाएं इन्हें स्टाइल करना पसंद करती हैं।
इसे भी पढ़ें-जींस के साथ वियर करें ये स्टाइलिश टॉप के डिजाइंस, पाएं ट्रेंडी लुक
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों